Wednesday, March 4, 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 4 मार्च 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 4 मार्च 2020

1. हाल ही में किस त्रि-राज्य अभ्यारण्य को पर्यावरण-संवेदनशील क्षेत्र (ESZ) घोषित किया गया है?
उत्तर – राष्ट्रीय चंबल अभ्यारण्य
2 मार्च, 2020 को भारत सरकार ने राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य को इको-सेंसिटिव ज़ोन घोषित किया। इस अभ्यारण्य में गंगा डॉल्फ़िन और गंभीर रूप से लुप्तप्राय घड़ियाल पाए जाते हैं। 75% घड़ियाल इस अभ्यारण्य में रहते हैं। इस अभ्यारण्य में प्रवासी पक्षियों की 180 प्रजातियाँ और ताजे पानी की गंगा डॉल्फिन भी पायी जाती हैं। इको सेंसिटिव ज़ोन घोषित होने के कारण रिसॉर्ट्स, होटल या अन्य आवासीय और औद्योगिक गतिविधियों के निर्माण पर रोक होती है।

2. हाल ही में सुर्ख़ियों में रही मोबाइल एप्लीकेशनन ‘हमसफर’ किस सेवा से जुड़ी हुई है?
उत्तर – ईंधन की डोरस्टेप डिलीवरी
श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने हाल ही में ‘हमसफर’ नामक मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च की। इस एप्प का उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हाउसिंग सोसाइटियों, होटलों और अस्पतालों के दरवाजे पर ईंधन की डिलीवरी करना है। इस कदम से शहर में ईंधन परिवहन की असुरक्षित प्रथाओं पर अंकुश लगेगा।

3. किस राज्य सरकार ने हाल ही में सेवानिवृत्ति के बाद अपने कर्मचारियों को सेवा विस्तार देने की नीति को समाप्त कर दिया है?
उत्तर – पंजाब
पंजाब सरकार ने हाल ही में सेवानिवृत्ति के बाद राज्य सरकार के कर्मचारियों को सेवा में वैकल्पिक विस्तार देने की नीति को खत्म कर दिया है। यह निर्णय राज्य के युवाओं के लिए रोजगार सृजन करने के उद्देश्य से लिया गया है। राज्य सरकार ने पहले 60 या 62 वर्ष की आयु तक के सभी कर्मचारियों के लिए सेवा विस्तार की अनुमति दी थी। हाल ही में, राज्य ने कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु 60 से घटाकर 58 कर दी है।

4. ‘मो सरकार’ किस राज्य सरकार की सेवा पहल है?
उत्तर – ओडिशा
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक द्वारा 2 अक्टूबर, 2019 को ‘मो सरकार’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया था, इसका उद्देश्य सरकारी कार्यालयों में आने वाले नागरिकों को सम्मानजनक सेवा प्रदान करना है। यह योजना हाल ही में सुर्ख़ियों में रहीं क्योंकि ओडिशा सरकार के पांच और विभागों को ‘मो सरकार’ कार्यक्रम में शामिल किया है। इससे राज्य सरकार के कुल 22 विभाग इस योजना के दायरे में आ गए हैं।



5. बेंजामिन नेतन्याहू, जो हाल ही में सुर्ख़ियों में थे, किस देश के प्रधानमंत्री हैं?
उत्तर – इज़राइल
इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को हाल ही में देश में हुए आम चुनावों में जीत का दावा किया है। यह इजराइल में एक साल से भी कम समय में देश का तीसरा चुनाव है। मुख्य एग्जिट पोल के अनुसार नेतन्याहू अगली सरकार बनाने के लिए मजबूत स्थिति में हैं। नेतन्याहू इजरायल की दक्षिणपंथी लिकुड पार्टी से सम्बंधित हैं। अप्रैल और सितंबर में हुए पिछले चुनाव अनिर्णायक थे।
हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 3 मार्च 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 3 मार्च 2020

1. हाल ही में गर्भवती महिलाओं और किशोरियों को पोषण संबंधी सहायता प्रदान करने के लिए कौन सी योजना शुरू की गयी है?
उत्तर – सुपोषित माँ अभियान
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हाल ही में “सुपोषित माँ अभियान” लांच किया, इसका उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और किशोरियों को पोषण संबंधी सहायता प्रदान करना है। यह योजना राजस्थान के कोटा में लांच की गई, जो स्पीकर का संसदीय क्षेत्र भी है। केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी भी इस लॉन्च कार्यक्रम में शामिल हुईं।

2. रक्षा और सामरिक अध्ययन विभाग में प्रस्तावित ‘चेयर ऑफ एक्सीलेंस’ का नाम किस भारतीय एयर चीफ मार्शल के नाम पर रखा गया है?
उत्तर – अर्जन सिंह
भारतीय वायु सेना और सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय ने हाल ही में रक्षा और सामरिक अध्ययन विभाग में ‘चेयर ऑफ़ एक्सीलेंस’ स्थापित करने के लिए एक ज्ञापन समझौते पर हस्ताक्षर किये। एकमात्र फाइव स्टार रैंक वाले वायुसेना अधिकारी अर्जन सिंह के जन्मशताब्दी वर्ष को मनाने के लिए, चेयर को ‘मार्शल ऑफ एयर फोर्स अर्जन सिंह चेयर ऑफ एक्सीलेंस’ नाम दिया गया है। यह चेयर रक्षा और सामरिक अध्ययन के क्षेत्र में उच्च अध्ययन और डॉक्टरेट अनुसंधान को आगे बढ़ाने के लिए भारतीय वायुसेना अधिकारियों को सुविधा प्रदान करेगा।

3. मुहीदीन यासिन ने हाल ही में किस देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली?
उत्तर – मलेशिया
मलेशिया के एक पूर्व उपप्रधानमंत्री, मुहिद्दीन यासिन को हाल ही में देश के नए प्रधान मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा मलेशिया के राजा सुल्तान अब्दुल्ला सुल्तान अहमद शाह ने की। मुहीदीन ने हाल ही में नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्होंने देश के पिछले प्रमुख महातिर मोहम्मद का स्थान लिया, जिन्होंने पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

4. विश्व भर में शून्य भेदभाव दिवस ’कब मनाया जाता है?
उत्तर – 1 मार्च
1 मार्च, 2020 को वैश्विक स्तर पर शून्य भेदभाव दिवस मनाया गया। इस दिवस को महिलाओं और लड़कियों द्वारा भेदभाव और असमानता को चुनौती देने के लिए मनाया गया। इसका उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करना और उनके सशक्तीकरण और लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है। इस वर्ष की थीम ‘महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ शून्य भेदभाव’ है।

5. खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2020 का विजेता कौन सा विश्वविद्यालय रहा?
उत्तर – पंजाब यूनिवर्सिटी
ओडिशा के भुवनेश्वर में प्रथम ‘खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2020’ का आयोजन किया गया। इन खेलों का आयोजन भुवनेश्वर में 21 फरवरी से 1 मार्च, 2020 के बीच किया गया। इन खेलों में पंजाब यूनिवर्सिटी ने चैंपियंस ट्राफी अपने नाम की, पंजाब यूनिवर्सिटी ने कुल 46 पदक जीते, इसमें 17 स्वर्ण, 19 रजत तथा 10 कांस्य पदक शामिल हैं। पदक जीतने के मामले में दूसरे स्थान पर सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी रही।

Monday, March 2, 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 1-2 मार्च 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 1-2 मार्च 2020



1. किस राज्य ने विधायकों की स्थानीय क्षेत्र विकास निधि को 3 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष तक बढ़ा दिया है?
उत्तर – उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ने हाल ही में घोषणा की कि राज्य के विधायकों की स्थानीय क्षेत्र विकास निधि (MLALAD Fund) को 3 करोड़ प्रतिवर्ष कर दिया गया है। इससे पहले यह सीमा 2 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष थी। सीमा में इस वृद्धि से निर्वाचन क्षेत्रों में विकास संबंधी गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है। 2018 में राज्य सरकार ने विधायक निधि को 1.5 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष कर दिया था।

2. केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा जारी दूसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार, वित्त वर्ष 2020 में जीडीपी की अनुमानित वृद्धि दर कितनी रहेगी?
उत्तर – 5%
केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (CSO) ने हाल ही में 2019 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के लिए जीडीपी के आंकड़े जारी किए। इसके अनुसार तीसरी तिमाही में जीडीपी की वृद्धि दर 4.7 प्रतिशत थी, जो कि पिछली तिमाही की जीडीपी – 4.5% से थोड़ा बेहतर है। इन आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2020 में आर्थिक विकास दर को 5% पर बरकरार रखा गया है।

3. विश्व उत्पादकता कांग्रेस 2020 का आयोजन किस भारतीय शहर में की जायेगी?
उत्तर – बंगलुरु
विश्व उत्पादकता कांग्रेस के 19वें संस्करण का आयोजन 45 साल के अंतराल के बाद 6 मई से 8 मई, 2020 तक बंगलुरु में किया जायेगा। वर्ल्ड कॉन्फेडरेशन ऑफ प्रोडक्टिविटी साइंस (WCPS) 1969 से इस सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। पिछली बार 1974 में इस कांग्रेस का आयोजन भारत में किया गया था।

4. हाल ही में राष्ट्रपति चुनाव जीतने वाले पॉल बिया किस अफ्रीकी देश के राष्ट्रपति हैं?
उत्तर – कैमरून
पिछले 37 वर्षों से मध्य अफ्रीकी देश कैमरून के राष्ट्रपति रहे पॉल बिया ने हाल ही में पूर्ण बहुमत प्राप्त करके देश के राष्ट्रपति चुनावों में जीत हासिल की। उनकी पार्टी  कैमरून पीपल्स डेमोक्रेटिक मूवमेंट (RDPC) ने 167 सीटों में से 139 पर जीत हासिल की। 13 अन्य सीटों पर चुनाव रद्द किये गये, जबकि कुछ क्षेत्रों में चुनाव बाद में होंगे। वह दुनिया के सबसे लंबे समय तक सत्ता पर काबिज़ रहने वाले गैर-शाही शासक हैं।

5. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा ‘बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे’ किस राज्य में बनाया जायेगा?
उत्तर – उत्तर प्रदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का शिलान्यास किया। इस प्रस्तावित एक्सप्रेसवे से इस पिछड़े क्षेत्र को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से जोड़ा जाएगा और यह बुंदेलखंड रक्षा औद्योगिक गलियारे के लिए भी उपयोगी होगा। पिछले वर्ष उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्रिमंडल ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे परियोजना को मंजूरी दी थी, इस परियोजना की लागत लगभग 10,000 करोड़ रुपये है।

Wednesday, February 26, 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 26 फरवरी 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 26 फरवरी 2020



1. 2022 में राष्ट्रमंडल खेलों की निशानेबाजी और तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किस शहर में किया जाएगा?
उत्तर – चंडीगढ़
पहले 2022 राष्ट्रमंडल खेलों से निशानेबाजी और तीरंदाजी को हटा दिया गया था। इसके बाद भारत ने खेलों का बहिष्कार करने के निर्णय लिया था। हाल ही में राष्ट्रमंडल खेल संघ ने इन दो खेलों को राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल करने पर सहमती प्रकट की। जनवरी, 2022 में राष्ट्रमंडल निशानेबाजी और तीरंदाजी का आयोजन चंडीगढ़ में किया जाएगा। चंडीगढ़ में आयोजित किये जाने वाले इन खेलों के पदकों को 2022 में बिर्मिंघम में आयोजित किये जाने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की पदक तालिका में जोड़ा जाएगा।

2. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा ‘सेंट्रल विस्टा’ प्रोजेक्ट देश के किस राज्य में स्थित है?
उत्तर – नई दिल्ली
सेंट्रल विस्टा एक महत्वकांक्षी योजना है, इसके तहत एक नये संसद भवन का निर्माण किया जाएगा। सभी केन्द्रीय मंत्रालयों को आसपास ही स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा सेंट्रल विस्टा के आसपास की धरोहर इमारतों पर भी कार्य किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के तहत कुल आठ सरकारी कार्यालय बनाये जायेंगे, इसमें नया संसद भवन, साउथ ब्लॉक के निकट एक आवासीय काम्प्लेक्स निर्मित किया जाएगा, जहाँ पर प्रधानमंत्री व उपराष्ट्रपति का निवास स्थल होगा।

3. किस अफ्रीकी देश को FATF की ‘ग्रे लिस्ट’ में डाला गया है?
उत्तर – मॉरिशस
मॉरिशस को हाल ही में FATF (Financial Action Task Force) की ‘ग्रे लिस्ट’ में सूचीबद्ध किया गया है। इससे भारत में मॉरिशस से आने वाले विदेशी पोर्टफोलियो निवेश पर अनिश्चितता उत्पन्न हो गयी है।

4. जीवन बीमा कंपनियों के लिए क्षतिपूर्ति आधारित स्वास्थ्य बीमा उत्पादों के मामले की समीक्षा के लिए किसकी अध्यक्षता में IRDAI समिति का गठन किया गया है?
उत्तर – एम.आर. कुमार
बीमा रेगुलेटर IRDAI ने जीवन बीमा कंपनियों के लिए क्षतिपूर्ति आधारित स्वास्थ्य बीमा उत्पादों की सम्भावना के लिए एक समिति का गठन किया गया। इस 9 सदस्यीय समिति के अध्यक्ष LIC के चेयरमैन एम.आर. कुमार हैं।

5. हाल ही में किस अंतर्राष्ट्रीय बैंक ने ग्लोबल सिक्योरिटीज मार्केट में पहली बार मसाला बांड्स को सूचीबद्ध किया है?
उत्तर – एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक
एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक ने पहली बार गिफ्ट सिटी के इंडिया इंटरनेशनल एक्सचेंज में ग्लोबल सिक्योरिटीज मार्केट में पहली बार मसाला बांड्स को सूचीबद्ध किया है। एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक ने 10 वर्ष के लिए 850 करोड़ रुपये के मसाला बांड्स को सूचीबद्ध किया है। यह बांड्स इंडिया इंटरनेशनल एक्सचेंज और लक्समबर्ग में सूचीबद्ध किये गये हैं।

Saturday, February 22, 2020

हिंदी करंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी: 22 फरवरी 2020

हिंदी करंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी: 22 फरवरी 2020

1. भारत के 22वें विधि आयोग का कार्यकाल कितना है?
उत्तर: 3 वर्ष
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में भारत के 22वें विधि आयोग के गठन को मंजूरी दी। प्रस्तावित विधि आयोग का कार्यकाल तीन वर्ष है। पिछले विधि आयोग का कार्यकाल, जो सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति बीएस चौहान की अध्यक्षता में था, पिछले अगस्त में समाप्त हुआ। सर्वोच्च न्यायालय के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश या एक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश द्वारा विधि आयोग की अध्यक्षता की जाएगी। यह जटिल कानूनी मुद्दों पर केंद्र सरकार को परामर्श देने का कार्य करेगा।

2. राम मंदिर परिसर विकास समिति का अध्यक्ष किसे चुना गया है?
उत्तर: नृपेन्द्र मिश्रा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा को राम मंदिर परिसर विकास समिति का अध्यक्ष चुना गया है। राम जन्मभूमि न्यास के प्रमुख नृत्य गोपाल दास को श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट का अध्यक्ष चुना गया है।

3. IRCTC द्वारा विशेष तीर्थयात्रा पर्यटक ट्रेन श्री रामायण एक्सप्रेस को किस राज्य / केंद्रशासित प्रदेश से शुरू किया जाएगा?
उत्तर: नई दिल्ली
IRCTC ने हाल ही में घोषणा की कि भारतीय रेलवे एक विशेष तीर्थयात्रा पर्यटक ट्रेन श्री रामायण एक्सप्रेस संचालित करने जा रही है। आईआरसीटीसी की विशेष ट्रेन, जो भगवान राम से जुड़े तीर्थ स्थलों को कवर करेगी, जिसे ‘रामायण सर्किट ऑफ इंडिया’ के रूप में जाना जाता है, इसे 28 मार्च से नई दिल्ली से शुरू किया जाएगा। इसमें पांच एसी 3 टियर कोच सहित कुल दस कोच होंगे। 16 रात-17 दिनों की इस यात्रा की बुकिंग ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर की जाएगी।

4. किस राज्य द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती को ‘राज्य महिला बाल संरक्षण दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा?
उत्तर: तमिलनाडु
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई. पलानीस्वामी ने हाल ही में राज्य विधानसभा में घोषणा की है कि तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के जन्मदिवस 24 फरवरी को राज्य में ‘महिला और बाल संरक्षण दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने राज्य के मुसलमानों के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं की भी घोषणा की, राज्य के मुस्लिम विद्वानों (उलेमाओं) की पेंशन को दोगुना करके 3000 रुपए कर दिया गया है।

5. हाल ही में सुर्खियों में रही दिव्या काकरान, पिंकी और सरिता मोर किस खेल से जुड़ी हुई हैं?
उत्तर: कुश्ती
दिव्या काकरान ने हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। दिव्या ने 68 किग्रा वर्ग में सभी चार मुकाबले जीते। अन्य भारतीय पहलवान पिंकी और सरिता मोर ने भी क्रमश: महिलाओं के 55 किग्रा और 59 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। इससे पहले आशु, आदित्य कुंडू और हरदीप ने चैंपियनशिप में ग्रीको-रोमन कुश्ती में भारत के लिए कांस्य पदक जीते।

Friday, February 21, 2020

हिंदी करंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 21 फरवरी 2020

हिंदी करंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 21 फरवरी 2020

1. कीटनाशक प्रबंधन बिल, 2020 के अनुसार डिफाल्टर कीटनाशक कंपनियों से वसूले गए जुर्माने तथा राज्य व केंद्र सरकार के योगदान से निर्मित फण्ड की राशि कितनी होगी?
उत्तर – 50,000 करोड़ रूपये
इस बिल के द्वारा 50,000 करोड़ रूपये के फण्ड का निर्माण किया जायेगा। इस राशि को डिफाल्टर कीटनाशक कंपनियों से वसूले गए जुर्माने तथा राज्य व केंद्र सरकार के योगदान से जुटाया जायेगा।

2. हाल ही में अशरफ गनी को किस देश का राष्ट्रपति चुना गया?
उत्तर – अफगानिस्तान
सितम्बर, 2019 में हुए राष्ट्रपति चुनावों के परिणाम की घोषणा हाल ही में अफ़ग़ानिस्तान के चुनाव आयोग द्वारा की गयी। इन चुनावों में अशरफ गनी को 50.64% वोट प्राप्त हुए।

3. भारत का पहला सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त हवाईअड्डा कौन सा बना?
उत्तर –दिल्ली हवाईअड्डा
दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा भारत का पहला सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त हवाईअड्डा बन गया है। इस हवाईअड्डे ने 2018 पर्यावरण दिवस के बाद सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनने के लिए कार्य शुरू कर दिया था।
दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे में प्लास्टिक के स्थान पर ईको-फ्रेंडली विकल्पों का इस्तेमाल किया जाता है। यह ज़रूरी है क्योंकि यह देश के अग्रणी अवाई अड्डों में से एक है। प्रतिवर्ष 68.5 मिलियन यात्री दिल्ली हवाईअड्डे से सफ़र करते हैं।

4. किस देश ने पॉइंट बेस्ड इमीग्रेशन (आप्रवासन) सिस्टम लॉंच करने की घोषणा की है?
उत्तर –यूनाइटेड किंगडम
यूनाइटेड किंगडम की गृह सचिव प्रीती पटेल ने हाल ही में देश में पॉइंट बेस्ड इमीग्रेशन शुरू करने की घोषणा की है। इस सिस्टम के तहत उन लोगों को वीजा दिया जाएगा जिनके पास जरूरी अंक होंगे। इस नई प्रणाली का उद्देश्य उच्च कौशल युक्त लोगों को देश में आकर्षित करना है। यह नई प्रणाली संभवत 1 जनवरी, 2021 से लागू होगी।

5. सैयद अता हसनैन, राजेंद्र सिंह और कृष्ण वत्स को हाल ही में किस भारतीय संगठन का सदस्य चुना गया?
उत्तर – राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA)
सैयद अता हसनैन, राजेंद्र सिंह और कृष्ण वत्स को हाल ही में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का सदस्य नियुक्त किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरमैन है।

Thursday, February 20, 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 20 फरवरी 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 20 फरवरी 2020



1. अस्पतालों के आधुनिकीकरण के लिए किस राज्य ने ‘नाडू-नेडू’ योजना लांच की?
उत्तर – आंध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने हाल ही में ‘नाडू-नेडू’ योजना लांच की। इस योजना के तहत तीन वर्षों में सरकारी अस्पतालों का आधुनिकीकरण किया जाएगा। इसके लिए सरकार 15,337 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान करेगी। इस योजना के तहत अस्पतालों को देश के सबसे बेहतरीन अस्पतालों की तरह बनाया जाएगा।

2. जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप 2021 का आयोजन किस देश में किया जाएगा?
उत्तर – भारत
अंतर्राष्ट्रीय हॉकी ने हाल ही में घोषणा की है कि जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप 2021 का आयोजन भारत में किया जाएगा। जबकि महिला जूनियर विश्व कप का आयोजन दक्षिण अफ्रीका के पोत्शेफस्त्रूम में किया जाएगा। इस वर्ष कॉन्टिनेंटल क्वालीफ़ायर मैचों का आयोजन किया जाएगा।

3. युवा उद्यमिता विकास अभियान और चीफ मिनिस्टर अपरेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम किस राज्य की योजनायें हैं?
उत्तर – उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश सरकार ने बजट में दो योजनाओं की घोषणा की है। चीफ मिनिस्टर अपरेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम के तहत राज्य के युवाओं को MSME इकाइयों में ऑन-जॉब ट्रेनिंग व रोज़गार प्रदान किया जाएगा। इस दौरान स्टाईपेंड भी प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा राज्य में युवा उद्यमिता विकास अभियान हब स्थापित किये जायेंगे, इनमे उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत दो लाख युवाओं को विभिन्न प्रकार का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इन योजनाओं के लिए क्रमशः 100 करोड़ रुपये तथा 50 करोड़ रुपये आबंटित किए गये हैं।

4. रक्षा अध्ययन व विश्लेषण संस्थान (IDSA) का नाम किस केन्द्रीय मंत्री के नाम पर रखा गया है?
उत्तर – मनोहर पर्रिकर
मनोहर पर्रिकर 2014 से 2017 के बीच देश के रक्षा मंत्री रहे। हाल ही में रक्षा व विश्लेषण संस्थान (IDSA) का नाम बदलकर मनोहर मनोहर पर्रिकर रक्षा अध्ययन संस्थान रखा गया है। उन्होंने अपने कार्यकाल में वन रैंक वन पेंशन वन स्कीम योजना के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। IDSA की स्थापना 1965 में की गयी थी। इसका उद्देश्य रक्षा क्षेत्र के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करना है।

5. ‘साइल हेल्थ कार्ड’ स्कीम को किस वर्ष लांच किया गया था?
उत्तर – 2015
भारत सरकार ने 19 फरवरी, 2020 को साइल हेल्थ कार्ड दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। साइल हेल्थ कार्ड स्कीम को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 19 फरवरी, 2015 को लांच किया था। इस योजना का उद्देश्य मिट्टी की उपजाऊ क्षमता का मूल्यांकन करना था। इस योजना के तहत प्रत्येक दो वर्ष बाद साइल हेल्थ कार्ड जारी किये जाते हैं। इसके द्वारा किसानों को खेत में उर्वरक की उचित मात्र डालने में आसानी होती है, इससे बड़े पैमाने पर अतिरिक्त उर्वरक के उपयोग में कमी आई है।