Wednesday, March 4, 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 4 मार्च 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 4 मार्च 2020

1. हाल ही में किस त्रि-राज्य अभ्यारण्य को पर्यावरण-संवेदनशील क्षेत्र (ESZ) घोषित किया गया है?
उत्तर – राष्ट्रीय चंबल अभ्यारण्य
2 मार्च, 2020 को भारत सरकार ने राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य को इको-सेंसिटिव ज़ोन घोषित किया। इस अभ्यारण्य में गंगा डॉल्फ़िन और गंभीर रूप से लुप्तप्राय घड़ियाल पाए जाते हैं। 75% घड़ियाल इस अभ्यारण्य में रहते हैं। इस अभ्यारण्य में प्रवासी पक्षियों की 180 प्रजातियाँ और ताजे पानी की गंगा डॉल्फिन भी पायी जाती हैं। इको सेंसिटिव ज़ोन घोषित होने के कारण रिसॉर्ट्स, होटल या अन्य आवासीय और औद्योगिक गतिविधियों के निर्माण पर रोक होती है।

2. हाल ही में सुर्ख़ियों में रही मोबाइल एप्लीकेशनन ‘हमसफर’ किस सेवा से जुड़ी हुई है?
उत्तर – ईंधन की डोरस्टेप डिलीवरी
श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने हाल ही में ‘हमसफर’ नामक मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च की। इस एप्प का उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हाउसिंग सोसाइटियों, होटलों और अस्पतालों के दरवाजे पर ईंधन की डिलीवरी करना है। इस कदम से शहर में ईंधन परिवहन की असुरक्षित प्रथाओं पर अंकुश लगेगा।

3. किस राज्य सरकार ने हाल ही में सेवानिवृत्ति के बाद अपने कर्मचारियों को सेवा विस्तार देने की नीति को समाप्त कर दिया है?
उत्तर – पंजाब
पंजाब सरकार ने हाल ही में सेवानिवृत्ति के बाद राज्य सरकार के कर्मचारियों को सेवा में वैकल्पिक विस्तार देने की नीति को खत्म कर दिया है। यह निर्णय राज्य के युवाओं के लिए रोजगार सृजन करने के उद्देश्य से लिया गया है। राज्य सरकार ने पहले 60 या 62 वर्ष की आयु तक के सभी कर्मचारियों के लिए सेवा विस्तार की अनुमति दी थी। हाल ही में, राज्य ने कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु 60 से घटाकर 58 कर दी है।

4. ‘मो सरकार’ किस राज्य सरकार की सेवा पहल है?
उत्तर – ओडिशा
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक द्वारा 2 अक्टूबर, 2019 को ‘मो सरकार’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया था, इसका उद्देश्य सरकारी कार्यालयों में आने वाले नागरिकों को सम्मानजनक सेवा प्रदान करना है। यह योजना हाल ही में सुर्ख़ियों में रहीं क्योंकि ओडिशा सरकार के पांच और विभागों को ‘मो सरकार’ कार्यक्रम में शामिल किया है। इससे राज्य सरकार के कुल 22 विभाग इस योजना के दायरे में आ गए हैं।



5. बेंजामिन नेतन्याहू, जो हाल ही में सुर्ख़ियों में थे, किस देश के प्रधानमंत्री हैं?
उत्तर – इज़राइल
इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को हाल ही में देश में हुए आम चुनावों में जीत का दावा किया है। यह इजराइल में एक साल से भी कम समय में देश का तीसरा चुनाव है। मुख्य एग्जिट पोल के अनुसार नेतन्याहू अगली सरकार बनाने के लिए मजबूत स्थिति में हैं। नेतन्याहू इजरायल की दक्षिणपंथी लिकुड पार्टी से सम्बंधित हैं। अप्रैल और सितंबर में हुए पिछले चुनाव अनिर्णायक थे।
हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 3 मार्च 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 3 मार्च 2020

1. हाल ही में गर्भवती महिलाओं और किशोरियों को पोषण संबंधी सहायता प्रदान करने के लिए कौन सी योजना शुरू की गयी है?
उत्तर – सुपोषित माँ अभियान
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हाल ही में “सुपोषित माँ अभियान” लांच किया, इसका उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और किशोरियों को पोषण संबंधी सहायता प्रदान करना है। यह योजना राजस्थान के कोटा में लांच की गई, जो स्पीकर का संसदीय क्षेत्र भी है। केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी भी इस लॉन्च कार्यक्रम में शामिल हुईं।

2. रक्षा और सामरिक अध्ययन विभाग में प्रस्तावित ‘चेयर ऑफ एक्सीलेंस’ का नाम किस भारतीय एयर चीफ मार्शल के नाम पर रखा गया है?
उत्तर – अर्जन सिंह
भारतीय वायु सेना और सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय ने हाल ही में रक्षा और सामरिक अध्ययन विभाग में ‘चेयर ऑफ़ एक्सीलेंस’ स्थापित करने के लिए एक ज्ञापन समझौते पर हस्ताक्षर किये। एकमात्र फाइव स्टार रैंक वाले वायुसेना अधिकारी अर्जन सिंह के जन्मशताब्दी वर्ष को मनाने के लिए, चेयर को ‘मार्शल ऑफ एयर फोर्स अर्जन सिंह चेयर ऑफ एक्सीलेंस’ नाम दिया गया है। यह चेयर रक्षा और सामरिक अध्ययन के क्षेत्र में उच्च अध्ययन और डॉक्टरेट अनुसंधान को आगे बढ़ाने के लिए भारतीय वायुसेना अधिकारियों को सुविधा प्रदान करेगा।

3. मुहीदीन यासिन ने हाल ही में किस देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली?
उत्तर – मलेशिया
मलेशिया के एक पूर्व उपप्रधानमंत्री, मुहिद्दीन यासिन को हाल ही में देश के नए प्रधान मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा मलेशिया के राजा सुल्तान अब्दुल्ला सुल्तान अहमद शाह ने की। मुहीदीन ने हाल ही में नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्होंने देश के पिछले प्रमुख महातिर मोहम्मद का स्थान लिया, जिन्होंने पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

4. विश्व भर में शून्य भेदभाव दिवस ’कब मनाया जाता है?
उत्तर – 1 मार्च
1 मार्च, 2020 को वैश्विक स्तर पर शून्य भेदभाव दिवस मनाया गया। इस दिवस को महिलाओं और लड़कियों द्वारा भेदभाव और असमानता को चुनौती देने के लिए मनाया गया। इसका उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करना और उनके सशक्तीकरण और लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है। इस वर्ष की थीम ‘महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ शून्य भेदभाव’ है।

5. खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2020 का विजेता कौन सा विश्वविद्यालय रहा?
उत्तर – पंजाब यूनिवर्सिटी
ओडिशा के भुवनेश्वर में प्रथम ‘खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2020’ का आयोजन किया गया। इन खेलों का आयोजन भुवनेश्वर में 21 फरवरी से 1 मार्च, 2020 के बीच किया गया। इन खेलों में पंजाब यूनिवर्सिटी ने चैंपियंस ट्राफी अपने नाम की, पंजाब यूनिवर्सिटी ने कुल 46 पदक जीते, इसमें 17 स्वर्ण, 19 रजत तथा 10 कांस्य पदक शामिल हैं। पदक जीतने के मामले में दूसरे स्थान पर सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी रही।

Monday, March 2, 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 1-2 मार्च 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 1-2 मार्च 2020



1. किस राज्य ने विधायकों की स्थानीय क्षेत्र विकास निधि को 3 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष तक बढ़ा दिया है?
उत्तर – उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ने हाल ही में घोषणा की कि राज्य के विधायकों की स्थानीय क्षेत्र विकास निधि (MLALAD Fund) को 3 करोड़ प्रतिवर्ष कर दिया गया है। इससे पहले यह सीमा 2 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष थी। सीमा में इस वृद्धि से निर्वाचन क्षेत्रों में विकास संबंधी गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है। 2018 में राज्य सरकार ने विधायक निधि को 1.5 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष कर दिया था।

2. केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा जारी दूसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार, वित्त वर्ष 2020 में जीडीपी की अनुमानित वृद्धि दर कितनी रहेगी?
उत्तर – 5%
केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (CSO) ने हाल ही में 2019 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के लिए जीडीपी के आंकड़े जारी किए। इसके अनुसार तीसरी तिमाही में जीडीपी की वृद्धि दर 4.7 प्रतिशत थी, जो कि पिछली तिमाही की जीडीपी – 4.5% से थोड़ा बेहतर है। इन आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2020 में आर्थिक विकास दर को 5% पर बरकरार रखा गया है।

3. विश्व उत्पादकता कांग्रेस 2020 का आयोजन किस भारतीय शहर में की जायेगी?
उत्तर – बंगलुरु
विश्व उत्पादकता कांग्रेस के 19वें संस्करण का आयोजन 45 साल के अंतराल के बाद 6 मई से 8 मई, 2020 तक बंगलुरु में किया जायेगा। वर्ल्ड कॉन्फेडरेशन ऑफ प्रोडक्टिविटी साइंस (WCPS) 1969 से इस सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। पिछली बार 1974 में इस कांग्रेस का आयोजन भारत में किया गया था।

4. हाल ही में राष्ट्रपति चुनाव जीतने वाले पॉल बिया किस अफ्रीकी देश के राष्ट्रपति हैं?
उत्तर – कैमरून
पिछले 37 वर्षों से मध्य अफ्रीकी देश कैमरून के राष्ट्रपति रहे पॉल बिया ने हाल ही में पूर्ण बहुमत प्राप्त करके देश के राष्ट्रपति चुनावों में जीत हासिल की। उनकी पार्टी  कैमरून पीपल्स डेमोक्रेटिक मूवमेंट (RDPC) ने 167 सीटों में से 139 पर जीत हासिल की। 13 अन्य सीटों पर चुनाव रद्द किये गये, जबकि कुछ क्षेत्रों में चुनाव बाद में होंगे। वह दुनिया के सबसे लंबे समय तक सत्ता पर काबिज़ रहने वाले गैर-शाही शासक हैं।

5. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा ‘बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे’ किस राज्य में बनाया जायेगा?
उत्तर – उत्तर प्रदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का शिलान्यास किया। इस प्रस्तावित एक्सप्रेसवे से इस पिछड़े क्षेत्र को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से जोड़ा जाएगा और यह बुंदेलखंड रक्षा औद्योगिक गलियारे के लिए भी उपयोगी होगा। पिछले वर्ष उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्रिमंडल ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे परियोजना को मंजूरी दी थी, इस परियोजना की लागत लगभग 10,000 करोड़ रुपये है।