Sunday, January 26, 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 25 जनवरी 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 25 जनवरी 2020

1. अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 24 जनवरी
प्रतिवर्ष 24 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र ने 3 दिसम्बर, 2018 को प्रस्ताव पारित करके 24 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप घोषित करने का निर्णय लिया था। इसका उद्देश्य शान्ति व विकास में शिक्षा की भूमिका को रेखांकित करना है। अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के लिए इस प्रस्ताव को नाइजीरिया समेत 58 देशों ने तैयार किया था। यह अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस का दूसरा संस्करण है।

2. सुभाष चन्द्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार, 2020 किसे प्रदान किया गया है?
उत्तर – कुमार मुन्नन सिंह
उत्तराखंड के आपदा निम्नीकरण व प्रबंधन केंद्र को सुभाष चन्द्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार (संस्थान श्रेणी) के लिए चुना गया है, व्यक्तिगत श्रेणी में आईपीएस अफसर कुमार मुन्नन सिंह को चुना गया है। आपदा निम्नीकरण व प्रबंधन केंद्र को इनामस्वरुप 51 लाख रुपये तथा प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। जबकि कुमार मुन्नन सिंह को 5 लाख रुपये तथा एक प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। इस पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जन्म दिवस के अवसर पर की गयी।

3. राष्ट्रीय डाटा व एनालिटिक्स प्लेटफार्म का विकास किस संगठन द्वारा किया जाएगा?
उत्तर – नीति आयोग
नीति आयोग ने राष्ट्रीय डाटा व एनालिटिक्स प्लेटफार्म (NDAP) को लांच करने की घोषणा की है, इस प्लेटफार्म के द्वारा सरकारी डाटा तक पहुँच को सभी सेक्टर्स के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा।
राष्ट्रीय डाटा व एनालिटिक्स प्लेटफार्म सभी हितधारकों के लिए डाटा एक्सेस करने के लिए एक प्लेटफार्म के रूप में कार्य करेगा। इसमें सभी सरकारी वेबसाइटों के नवीनतम डाटा को होस्ट किया जाएगा। इस प्लेटफार्म की प्रगति की मॉनिटरिंग अंतर-मंत्रीस्तरीय समिति द्वारा की जायेगी। इस प्लेटफार्म को 2021 में लांच किया जाएगा।

4. किस देश ने हाल ही में ‘गजनवी’ मिसाइल का परीक्षण किया?
उत्तर – पाकिस्तान
पाकिस्तान ने हाल ही में ‘गजनवी’ मिसाइल का प्रशिक्षण लांच किया, यह बैलिस्टिक मिसाइल परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। यह मिसाइल सतह से सतह तक मार कर सकती है। इसकी रेंज 290 किलोमीटर है। इससे पहले पाकिस्तान ने अगस्त, 2019 में गजनवी मिसाइल का परीक्षण किया था। गजनवी बैलिस्टिक मिसाइल को हत्फ-3 के नाम से भी जाना जाता है।

5. भष्टाचार अवधारणा सूचकांक (Corruption Perception Index) में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?
उत्तर – 80वां
180 देशों की सूची में भष्टाचार अवधारणा सूचकांक में भारत को 80वां स्थान प्राप्त हुआ है। इस सूचकांक को ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल द्वारा जारी किया गया है, हाल ही में इस सूचकांक को दावोस में विश्व आर्थिक फोरम की वार्षिक बैठक के दौरान जारी किया गया। इस सूचकांक में डेनमार्क और न्यूजीलैंड शीर्ष पर हैं। भारत, चीन, बेनिन, घाना और मोरक्को एक ही रैंक पर हैं।
हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 24 जनवरी 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 24 जनवरी 2020

1. हसन दियाब को हाल ही में किस देश का प्रधानमंत्री चुना गया?
उत्तर – लेबनान
लेबनान में प्रधानमंत्री हसन दियाब के नेतृत्व में एक नई सरकार का गठन किया गया। पिछले वर्ष भ्रष्टाचार व अप्रबंधन के कारण लेबनान में भारी प्रदर्शन हुए थे, जिसके कारण अक्टूबर, 2019 में प्रधानमंत्री साद अल हरीरी को इस्तीफ़ा देना पड़ा था। बाद में लेबनान के राष्ट्रपति मिचेल ओउन ने हसन दियाबी को प्रधानमंत्री मनोनीत किया, दियाब विश्वविद्यालय के प्रोफेसर हैं।

2. विश्व आर्थिक फोरम का क्रिस्टल अवार्ड किस भारतीय को प्रदान किया गया?
उत्तर – दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को विश्व आर्थिक फोरम की 50वीं बैठक में क्रिस्टल अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए दिया गया है। दीपिका पादुकोण ‘लिव लव लाफ’ नामक एक फाउंडेशन चलाती हैं, जिसके द्वारा स्कूलों में जागरूकता सम्बन्धी कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं।

3. किस राज्य सरकार ने हाल ही में ‘मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना’ लांच की?
उत्तर – उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में ‘मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना’ लांच की। इस योजना के तहत दुर्घटना के कारण किसान की मृत्यु हो जाने पर अथवा शारीरिक अक्षमता की स्थिति में किसान को 5 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जायेगी। इस योजना के तहत 18 से 70 आयुवर्ग के किसानों को कवर किया जाएगा।

4. हाल ही में इसरो ने किस ह्यूमनॉइड रोबोट को प्रदर्शित किया?
उत्तर – व्योमित्र
हाल ही में इसरो ने ‘व्योमित्र’ नामक ह्यूमनॉइड रोबोट को प्रदर्शित किया। यह रोबोट इंसानों की तरह बात करती है, इसे गगनयान को लांच करने से पहले अन्तरिक्ष में भेजा जाएगा। यह रोबोट टेस्ट फ्लाइट के दौरान इन्सानी कार्य की नक़ल करेगी। यह क्रू के सभी कार्य जैसे स्विच-पैनल ऑपरेशन, एनवायर्नमेंटल कण्ट्रोल और लाइफ-सपोर्ट सिस्टम इत्यादि कार्य कर सकती है।

5. हाल ही में इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट द्वारा जारी लोकतंत्र सूचकांक में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?
उत्तर – 51वां
22 जनवरी, 2020 को इकनोमिक इंटेलिजेंस यूनिट ने वर्ष 2019 के लिए लोकतंत्र सूचकांक जारी किया। इस सूचकांक में नॉर्वे को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है, उसके बाद आइसलैंड और स्वीडन का स्थान है। इस सूचकांक में भारत 10 स्थान फिसलकर 51वें स्थान पर पहुँच गया है।
इस रिपोर्ट के अनुसार भारत की रैंकिंग में गिरावट का मुख्य कारण नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन है, इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे के समाप्त करने से भी भारत की रैंकिंग में गिरावट आई है।

Thursday, January 23, 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 23 जनवरी 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 23 जनवरी 2020

1. ग्रीनपीस इंडिया की हालिया रिपोर्ट के अनुसार भारत का सबसे प्रदूषित शहर कौन सा है?
उत्तर – झरिया
ग्रीनपीस इंडिया नामक NGO द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार झारखण्ड का झरिया शहर भारत का सबसे प्रदूषित शहर है, इस सूची में दूसरे स्थान पर झारखण्ड का धनबाद शहर है। इस रिपोर्ट के अनुसार देश के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में से 6 शहर उत्तर प्रदेश के हैं। मिजोरम का लुंगलेई शहर देश का सबसे कम प्रदूषित शहर है। इसके लिए ग्रीनपीस इंडिया ने केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का डाटा इस्तेमाल किया है।

2. बच्चों को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार किस मंत्रालय/संगठन द्वारा प्रदान किये जाते हैं?
उत्तर – भारतीय बाल कल्याण परिषद्
वर्ष 2019 के लिए भारतीय बाल कल्याण परिषद् ने राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार प्रदान किये। इस वर्ष 22 बच्चों को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए चुना गया है, इसमें 10 बालिकाएं भी शामिल हैं। इसमें एक पुरस्कार मरणोपरांत प्रदान किया गया। सर्वोच्च पुरस्कार ‘भारत अवार्ड’ केरल के आदित्य को प्रदान किया गया। भारतीय बाल कल्याण परिषद् की स्थापना 1952 में की गयी थी, यह संस्थान बच्चों को उनकी वीरता के कार्यों के लिए उन्हें सम्मानित करती है।

3. सेवा निवृत्त आईएएस अधिकारी युधवीर सिंह मलिक को किस संकटग्रस्त फर्म का चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया है?
उत्तर – यूनीटेक
सेवा निवृत्त आईएएस अधिकारी युधवीर सिंह मलिक को यूनीटेक का चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। उन्होंने 21 जनवरी, 2020 को कार्यभार संभाला। कुछ दिन पहले सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार को यूनीटेक के प्रबंधन का कार्य सँभालने के लिए कहा था। इसके बाद केंद्र सरकार ने यूनिटेक के बोर्ड में नए सदस्यों को नियुक्त किया है।

4. निजी क्षेत्र के किस बैंक ने एटीएम से ‘कार्ड लेस कैश निकासी’ सुविधा शुरू की है?
उत्तर – आईसीआईसीआई बैंक
भारत के निजी क्षेत्र के अग्रणी बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने एटीएम से ‘कार्ड लेस कैश निकासी’ सुविधा शुरू की है। यह सुविधा सभी आईसीआईसीआई एटीएम पर उपलब्ध होगी। इस सुविधा का उपयोग करने के लिए ग्राहक को आईसीआईसीआई मोबाइल एप्प ‘iMobile) पर लॉग इन करके अस्थायी पिन बनाना होगा। इसके बाद ग्राहक OTP और पिन की सहायता से कैश निकाल सकता है, इसके लिए किसी कार्ड की ज़रुरत नहीं पड़ेगी। इस ट्रांजेक्शन की दैनिक सीमा 20,000 रुपये है।

5. हाल ही में गठित ‘राष्ट्रीय स्टार्टअप सलाहकार परिषद्’ के अध्यक्ष कौन होंगे?
उत्तर – वाणिज्य व उद्योग मंत्री
केंद्र सरकार ने हाल ही में राष्ट्रीय स्टार्टअप सलाहकार परिषद् की स्थापना की घोषणा की। यह परिषद केंद्र सरकार को भारत में स्टार्टअप कंपनियों के लिए उचित माहौल बनाने के लिए सलाह देगी। इस परिषद् के अध्यक्ष केन्द्रीय वाणिज्य मंत्री होंगे। इसमें केंद्र द्वारा मनोनीत गैर-आधिकारिक सदस्य भी होंगे जिनका कार्यकाल दो वर्ष का होगा। अन्य सदस्यों में सफल स्टार्टअप्स के संस्थापक शामिल किये जायेंगे।
हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 22 जनवरी 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 22 जनवरी 2020

1. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने मौजूदा वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर कितना रहने का अनुमान लगाया है?
उत्तर – 4.8%
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने मौजूदा वित्त वर्ष के लिए भारत की विकास दर के अनुमान को घटाकर 4.8% किया, इससे पहले अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने 2019-20 में भारत की विकास दर 6.1% रहने का अनुमान लगाया था। 2020-21 में भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर 5.8% रहेगी। 2021-22 में भारत की विकास दर 6.5% रहने के आसार हैं।

2. कृषि मंत्रालय द्वारा जारी डाटा के अनुसार 2018-19 में किस राज्य ने सर्वाधिक सब्जियों का उत्पादन किया?
उत्तर – पश्चिम बंगाल
कृषि मंत्रालय के द्वारा जारी डाटा के अनुसार पिछल वर्ष पश्चिम बंगाल में सर्वाधिक 29.55 मिलियन टन सब्जियों का उत्पादन किया गया। यह देश के कुल सब्जी उत्पादन का 15.9% था। 2017-18 में सब्जियों के उत्पादन में उत्तर प्रदेश सबसे आगे था, इस वर्ष उत्तर प्रदेश 27.71 मिलियन टन के साथ दूसरे स्थान पर है। फलों के उत्पादन में आंध्र प्रदेश 17.61 मिलियन टन उत्पादन के साथ पहले स्थान पर है, जबकि महाराष्ट्र 10.82 मिलियन टन उत्पादन के साथ दूसरे स्थान पर है।

3. भारतीय स्टेट बैंक का नया मैनेजिंग डायरेक्टर किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – चल्ला श्रीनिवासुलू शेट्टी
कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने चल्ला श्रीनिवासुलू शेट्टी को भारतीय स्टेट बैंक का नया मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। पिछले वर्ष भारतीय स्टेट बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर अन्शुला कान्त को विश्व का प्रमुख वित्तीय अधिकारी नियुक्त किया गया था।

4. विश्व आर्थिक फोरम द्वारा जारी सोशल मोबिलिटी इंडेक्स में भारत का स्थान कौन सा है?
उत्तर – 76वां
विश्व आर्थिक फोरम ने हाल ही में सोशल मोबिलिटी सूचकांक जारी किया, इस सूचकांक में 82 देशों की सूची में भारत को 76वां स्थान मिला है। इस सूचकांक में देशों का मूल्यांकन स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रौद्योगिकी, कार्य व सुरक्षा इत्यादि पर किया गया है। इस सूचकांक में डेनमार्क को पहला स्थान प्राप्त हुआ है, उसके बाद नॉर्वे, फ़िनलैंड, स्वीडन और आइसलैंड का स्थान है।

5. भारतीय कंपनी सेक्रेटरी संस्थान का अध्यक्ष किसे चुना गया है?
उत्तर – आशीष गर्ग
हाल ही में आशीष गर्ग को भारतीय कंपनी सेक्रेटरी संस्थान का अध्यक्ष चुना गया है। जबकि नागेन्द्र डी. राव को भारतीय कंपनी सेक्रेटरी संस्थान का उपाध्यक्ष चुना गया है। भारतीय कंपनी सेक्रेटरी संस्थान नई दिल्ली में स्थित एक वैधानिक संस्था है जो भारत में कंपनी सेक्रेटरी के व्यवसाय को रेगुलेट करती है।
हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 21 जनवरी 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 21 जनवरी 2020

1. JLL सिटी मोमेंटम इंडेक्स 2020 में किस शहर को ‘विश्व का सबसे डायनामिक शहर’ चुना गया है?
उत्तर – हैदराबाद
तेलंगाना की राजधानी और टेक्नोलॉजी उद्योग के हब हैदराबाद को JLL सिटी मोमेंटम इंडेक्स 2020 में ‘विश्व का सबसे डायनामिक शहर’ चुना गया है। अमेरिकी रियल एस्टेट सेवा फर्म जोंस लांग लासेल (JLL) ने हाल ही में विश्व भर के 129 शहरों को मूल्यांकन किया। इस सूचकांक में हैदराबाद को पहला स्थान प्राप्त हुआ। हैदराबाद के बाद इस सूचकांक में बंगलुरु का स्थान है। इसके बाद पांचवें स्थान पर चेन्नई है तथा छठवें स्थान पर दिल्ली है। इस सूचकांक के टॉप 20 शहरों में 7 भारतीय शहर शामिल हैं।

2. हाल ही में किस देश ने परमाणु बैलिस्टिक मिसाइल ‘K-4’ का परीक्षण किया?
उत्तर – भारत
19 जनवरी, 2020 को भारत ने K-4 परमाणु मिसाइल का सफल परीक्षण किया, इस मिसाइल की रेंज 3,500 किलोमीटर है। इस मिसाइल को पनडुब्बी से दागा जा सकता है, इसका विकास रक्षा अनुसन्धान व विकास संगठन द्वारा किया गया है। इस मिसाइल का उपयोग अरिहंत श्रेणी की पनडुब्बी में किया जाएगा। अरिहंत स्वदेशी रूप से निर्मित प्रथम परमाणु पनडुब्बी है।

3. किस राज्य सरकार ने राज्य के लिए तीन राजधानियों के निर्माण को मंज़ूरी दी?
उत्तर – आंध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश कैबिनेट ने राज्य के लिए तीन राजधानियों के निर्माण को मंज़ूरी दे दी है, यह तीन राजधानियां अमरावती, विशाखापत्तनम और कुरनूल होंगी। इसके लिए राज्य सरकार ने विधानसभा में विधेयक प्रस्तुत किया है। आन्ध्र प्रदेश सरकार द्वारा यह निर्णय राज्य के संतुलित विकास के लिए लिया गया है। आंध्र सरकार विधायी राजधानी अमरावती में स्थापित करेगी, सचिवालय व कार्यकारी राजधानी विशाखापत्तनम होगी, जबकि राज्य की न्यायायिक राजधानी कुरनूल होगी।

4. ‘NIC टेक कॉन्क्लेव 2020’ की थीम क्या है?
उत्तर – Technologies for NextGen Governance
नेशनल इन्फार्मेटिक्स सेंटर (NIC) द्वारा नई दिली में में दो दिवसीय टेक्नोलॉजी कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा। इस इवेंट का आयोजन नई दिल्ली में 21-21 जनवरी, 2020 के दौरान किया जाएगा। इसका उद्घाटन केन्द्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद द्वारा किया जायेगा।
इस टेक्नोलॉजी कॉन्क्लेव में सूचना व संचार प्रौद्योगिकी (ICT) के उपयोग पर चर्चा की जायेगी। इसकी थीम ‘Technologies for NextGen Governance’ है। इस संगोष्ठी का उद्देश नागरिकों को उच्च गुणवत्तापूर्ण सेवाएं मुहैया करवाना है। सरकार के प्रशासन सम्बन्धी कार्यों में नई प्रौद्योगिकी अपनाने में NIC प्रमुख भूमिका निभाता है।

5. मध्य प्रदेश सरकार के राष्ट्रीय लता मंगेशकर पुरस्कार 2018 के लिए किस भारतीय संगीतकार को चुना गया है?
उत्तर – कुलदीप सिंह
प्रसिद्ध हिंदी संगीत निर्देशक कुलदीप सिंह को मध्य प्रदेश सरकार के प्रतिष्ठित सम्मान राष्ट्रीय लता मंगेशकर पुरस्कार 2018 के लिए चुना गया है। वर्ष 2017 के लिए यह सम्मान गायिका सुमन कल्याणपुर को प्रदान किया जाएगा। इस पुरस्कार की स्थापना मध्य प्रदेश सरकार ने 1984-85 में की थी, इस पुरस्कार का नाम महान गायिका लता मंगेशकर के नाम पर रखा गया है। यह पुरस्कार संगीत के क्षेत्र में योगदान देने वाले लोगों को प्रदान किया जाता है।

Monday, January 20, 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 19-20 जनवरी 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 19-20 जनवरी 2020

1. किस भारतीय उद्यमी को ऑस्ट्रेलिया के सर्वोच्च सम्मान ‘आर्डर ऑफ़ ऑस्ट्रेलिया’ से सम्मानित किया गया?
उत्तर – किरण मजुमदार शॉ
बायोटेक्नोलॉजी कंपनी बायोकॉन की संस्थापक व चेयरपर्सन किरण मजुमदार शॉ को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘आर्डर ऑफ़ ऑस्ट्रलिया’ से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए दिया गया है। किरण मजुमदार शॉ इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाली चौथी भारतीय हैं। उनसे पहले मदर टेरेसा, पूर्व अटॉर्नी जनरल सोली सोराबजी और महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को भी इस सम्मान से नवाज़ा जा चुका है।

2. ‘संशोधित राष्ट्रीय टीबी नियंत्रण’ कार्यक्रम का नाम बदलकर क्या रखा गया है?
उत्तर – राष्ट्रीय ट्यूबरक्लोसिस समाप्ति कार्यक्रम
17 जनवरी, 2020 को भारत सरकार ने राष्ट्रीय टीबी नियंत्रण कार्यक्रम का नाम बदलकर राष्ट्रीय ट्यूबरक्लोसिस समाप्ति कार्यक्रम कर दिया है। भारत ने 2025 तक देश से टीबी को समाप्त करने का लक्ष्य रखा है। यह लक्ष्य संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्य से पांच वर्ष पहले निर्धारित किया गया है।

3. हाल ही में बापू नादकर्णी का निधन हुआ, वे किस क्षेत्र से जुड़े हुए थे?
उत्तर – खेल
हाल ही में भारत के पूर्व क्रिकेटर बापू नादकर्णी का निधन मुंबई में हुआ। वे एक आल-राउंडर थे। उन्होंने इंग्लैंड के विरुद्ध टेस्ट मैच में लगातार 21 मेडेन ओवर डालने का कारनामा किया था। 191 प्रथम श्रेणी मैचों में उनकी इकॉनमी मात्र 1.64 थी। उन्होंने भारत के लिए 41 टेस्ट मैच खेले।

4. किस भारतीय महिला पहलवान ने हाल ही में रोम रैंकिंग सीरीज 2020 इवेंट में स्वर्ण पदक जीता?
उत्तर – विनेश फोगाट
भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने रोम रैंकिंग सीरीज में 53 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। विनेश ने फाइनल में इक्वेडोर की पहलवान लुइसा एलिज़ाबेथ वाल्वेर्दे को पराजित किया। यह 2020 में विनेश फोगट का प्रथम स्वर्ण पदक है। इसी प्रतियोगिता में एक अन्य भारतीय महिला पहलवान अंशु मलिक ने 57 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक जीता।

5. हाल ही में सुर्ख़ियों में रही जेड मोड़ सुरंग का निर्माण किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में किया जायेगा?
उत्तर – जम्मू-कश्मीर
NHIDCL (National Highways and Infrastructure Development Corporation) ने जम्मू-कश्मीर में 6.5 किलोमीटर लम्बी जेड-मोड़ टनल परियोजना APCO अमरनाथजी टनलवे प्राइवेट लिमिटेड को सौंपी, इस परियोजना की कुल लागत 2,379 करोड़ रुपये आएगी। इस परियोजना को 3.5 वर्ष में पूरा कर लिया जाएगा।
जेड-मोड़ टनल परियोजना के द्वारा जम्मू-कश्मीर में सोनमर्ग (प्रसिद्ध पर्यटन स्थल) को हर मौसम में कनेक्टिविटी बनी रहेगी। शीतकाल में बर्फ़बारी के कारण इस क्षेत्र का संपर्क बाहरी दुनिया से कट जाता है।

Wednesday, January 15, 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 15 जनवरी 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 15 जनवरी 2020

1. शंघाई सहयोग संगठन के अजूबों की सूची में किस भारतीय स्मारक को शामिल किया गया है?
उत्तर – स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी
भारत के स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी को शंघाई सहयोग संगठन के 8 अजूबों में शामिल किया गया है। “स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी” विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा है, इसकी ऊंचाई 182 मीटर है। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अक्टूबर, 2018 में गुजरात के केवड़िया में किया गया था।

2. CRPF का नया महानिदेशक किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – ए.पी. महेश्वरी
वरिष्ठ आईपीएस अफसर ए.पी. महेश्वरी को केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है। CRPF के पूर्व महानिदेशक राजीव राय भटनागर पिछले महीने सेवानिवृत्त हुए थे, तत्पश्चात ITBP के महानिदेशक एस.एस. देसवाल को CRPF का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था।
ए.पी. महेश्वरी 1984 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं, वे वर्तमान में केन्द्रीय गृह मंत्रालय में विशेष सचिव (आन्तरिक सुरक्षा) हैं। उन्हें 28 फरवरी, 2021 तक के लिए महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

3. सशस्त्र बल भूतपूर्व सैनिक दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 14 जनवरी
प्रतिवर्ष 14 जनवरी को सशस्त्र बल भूतपूर्व सैनिक दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को 2017 से मनाया जा रहा है। पहले इस दिवस को युद्धविराम दिवस कहा जाता था। प्रतिवर्ष 14 जनवरी को सशस्त्र बल भूतपूर्व सैनिक दिवस मनाने का कारण यह है कि इसी दिन भारतीय थल सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ फील्ड मार्शल के.एम, करियप्पा सेवानिवृत्त हुए थे।

4. मलेशियन मास्टर्स 2000 खिताब किस खिलाड़ी ने जीता?
उत्तर – केंतो मोमोता
विश्व के नंबर 1 खिलाड़ी केंतो मोमोता ने विक्टर एक्सेलसन को हराकर मलेशिया मास्टर्स 2000 का खिताब जीता। केंतो मोमोता ने 2019 में 11 प्रमुख खिताब जीते। 2019 में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें BWF बेस्ट मेल प्लेयर ऑफ़ द ईयर का पुरस्कार प्रदान किया गया था।

5. भारतीय रिज़र्व बैंक का चौथा डिप्टी गवर्नर किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – माइकल पात्रा
केंद्र सरकार ने भारतीय रिज़र्व बैंक के कार्यकारी निदेशक माइकल पात्रा को आरबीआई का चौथा डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। आरबीआई के तीन अन्य डिप्टी गवर्नर हैं – एन.एस. विश्वनाथन, बी.पी. कानूनगो और एम.के. जैन। पूर्व डिप्टी गवर्नर विरल आचार्य ने जुलाई 2019 में अपने पद से इस्तीफ़ा दिया था।
हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 14 जनवरी 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 14 जनवरी 2020

1. प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में किस पोर्ट ट्रस्ट का नाम बदलकर ‘डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट’ किया?
उत्तर – कलकत्ता पोर्ट ट्रस्ट
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कलकत्ता पोर्ट ट्रस्ट की 150वीं वर्षगाँठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शरीक हुए, इस दौरान उन्होंने कलकत्ता पोर्ट ट्रस्ट पर स्मारक डाक टिकट जारी किये। इस मौके पर कलकत्ता पोर्ट ट्रस्ट का नाम बदलकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर रखा गया।

2. ‘विश्व भविष्य उर्जा शिखर सम्मेलन 2020’ का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है?
उत्तर – अबू धाबी
अबू धाबी में विश्व भविष्य उर्जा शिखर सम्मेलन शुरू हुआ, यह शिखर सम्मलेन चार दिन तक चलेगा।
इस शिखर सम्मेलन में 170 देशों से 33,500 लोग हिस्सा लेंगे। इस इवेंट की थीम ‘Rethinking Global Consumption, Production and Investment’ है। इस शिखर सम्मेलन के साथ-साथ CLIX (Climate Innovations Exchange) का आयोजन भी किया जा रहा है।
इस शिखर सम्मेलन में उर्जा, जल, सौर उर्जा, कचरा तथा स्मार्ट सिटीज पर चर्चा की जायेगी।

3. केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने हाल ही में गोवा में ‘यशस्विनी’ नामक योजना लांच की, इसका उद्देश्य क्या है?
उत्तर – महिला स्वयं सहायता समूहों को सहायता प्रदान करना
केन्द्रीय महिला व बाल विकास तथा कपड़ा उद्योग मंत्री स्मृति इरानी ने हाल ही में गोवा में ‘यशस्विनी’ योजना लांच की। यह एक महिला सशक्तिकरण योजना है। इस योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों को 5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया जाएगा। इस मौके पर श्रीमती स्मृति ईरानी ने मोबाइल ब्रैस्ट कैंसर स्क्रीनिंग पहल ‘स्वास्थ्य सखी प्रोजेक्ट’ भी लांच किया। इस पहल के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गोवा में महिलाओं में ब्रैस्ट कैंसर की जांच करेंगी।

4. भारतीय बाल चिकित्सा अकादमी ने हाल ही में किस राज्य में ‘टीबी फ्री एयर फॉर एव्री चाइल्ड’ कार्यक्रम शुरू किया?
उत्तर – केरल
भारतीय बाल चिकित्सा अकादमी ने हाल ही में केरल में टीबी फ्री एयर फॉर एव्री चाइल्ड’ कार्यक्रम शुरू किया। इस कार्यक्रम के तहत भारतीय बाल चिकित्सा अकादमी द्वारा 2500 बाल रोग चिकिस्तकों को ट्यूबरक्लोसिस की चिकित्सा के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका उद्देश्य राज्य में बच्चों में टीबी को समाप्त करना है।

5. किस भारतीय क्रिकेटर ने पॉली उमरीगर अवार्ड जीता है?
उत्तर – जसप्रीत बुमराह
BCCI ने भारत के तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह को पॉली उमरीगर अवार्ड से सम्मानित करने की घोषणा की है। बुमराह को यह सम्मान 2018-19 सीजन में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रदान किया जाएगा।

Monday, January 13, 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 12-13 जनवरी 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 12-13 जनवरी 2020

1. केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में ‘कर्मयोद्धा ग्रन्थ’ नाम पुस्तक विमोचन किया, यह पुस्तक किस भारतीय राजनेता के जीवन पर आधारित है?
उत्तर – नरेन्द्र मोदी
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में ‘कर्मयोद्धा ग्रन्थ’ नामक पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर आधारित है। नरेन्द्र मोदी 2014 से भारत के प्रधानमंत्री हैं। उससे पहले वे 2001 से 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री थे।

2. खेल व युवा मामले मंत्रालय द्वारा 23वें राष्ट्रीय युवा उत्सव का आयोजन लखनऊ में किया जाएगा, इसे किसके सम्मान में मनाया जाता है?
उत्तर – स्वामी विवेकानंद
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 12-16 जनवरी, 2020 के दौरान राष्ट्रीय युवा उत्सव के 23वें संस्करण का आयोजन किया जाएगा, इसका आयोजन युवा मामले व खेल मंत्रालय तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मिलकर किया जाएगा। इसका उद्घाटन 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस के अवसर पर किया जाएगा। इसकी थीम ‘फिट यूथ फिट इंडिया’ है।

3. किस संगठन ने हाल ही में ‘वित्तीय समावेश के लिए राष्ट्रीय रणनीति’ नामक रिपोर्ट जारी की?
उत्तर – भारतीय रिज़र्व बैंक
भारतीय रिज़र्व बैंक ने हाल ही में ‘वित्तीय समावेश के लिए राष्ट्रीय रणनीति’ जारी की। इस रिपोर्ट में आरबीआई ने बैंकों को ग्रामीण व पहाड़ी क्षेत्रों में मार्च 2020 अपने आउटलेट्स बढाने के लिए कहा है। इस रिपोर्ट के मुताबिक पब्लिक क्रेडिट रजिस्ट्री 2022 तक क्रियाशील हो जायेगी।

4. हाल ही में किस संगठन ने ‘राज्य उर्जा दक्षता सूचकांक, 2019’ जारी किया?
उत्तर – उर्जा दक्षता ब्यूरो
10 जनवरी, 2020 को उर्जा दक्षता ब्यूरो (BEE) ने अलायन्स फॉर एनर्जी एफिशिएंट इकॉनमी के साथ मिलकर ‘राज्य उर्जा दक्षता सूचकांक, 2019’ जारी किया। इस सूचकांक को आधारभूत उर्जा आवश्यकता जैसे कोयला, बिजली, गैस तथा तेल इत्यादि को मध्यनजर रखते हुए तैयार किया गया है। इस सूचकांक के द्वारा 36 राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों की उर्जा दक्षता पहलों की प्रगति को ट्रैक किया गया है।
इस सूचकांक के अनुसार कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पुदुचेरी सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले राज्य हैं।

5. HDFC ने किस निजी बीमा कंपनी में अधिकाँश हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है?
उत्तर – अपोलो म्युनिक हेल्थ इंश्योरेंस
HDFC ने हाल ही में अपोलो म्युनिक में 1485 करोड़ रूपये में 50.80% हिस्सेदारी खरीदी है। इसके लिए भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग, आरबीआई और IRDAI ने भी मंज़ूरी दे दी है। इसके बाद अपोलो म्युनिक हेल्थ इंश्योरेंस का नाम बदलकर HDFC ERGO हेल्थ इंश्योरेंस रखा जाएगा।
हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 11 जनवरी 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 11 जनवरी 2020

1. मार्च 2020 में किस शहर में अंतर्राष्ट्रीय नौसैनिक इवेंट ‘मिलन’ का आयोजन किया जाएगा?
उत्तर – विशाखापत्तनम
‘मिलन’ एक बहुपक्षीय नौसनिक अभ्यास है, इसका आयोजन विशाखापत्तनम में मार्च 2020 में किया जाएगा। पहले इस इवेंट का आयोजन अंडमान व निकोबार द्वीप में किया जाना था। इस इवेंट में हिस्सा लेने के लिए 30 देशों की नौसेनाओं ने पुष्टि कर दी है। इस अभ्यास की थीम ‘Synergy Across the Seas’ है।

2. मनमाड और भुसावल रेलवे स्टेशन में हाल ही में AI बेस्ड फेशियल रिकग्निशन टेक्नोलॉजी को स्थापित किया गया, यह रेलवे स्टेशन किस राज्य में स्थित हैं?
उत्तर – महाराष्ट्र
भारतीय रेलवे ने हाल ही में महाराष्ट्र के मनमाड और भुसावल रेलवे स्टेशन तथा कर्नाटक के बंगलुरु रेलवे स्टेशन में AI बेस्ड फेशियल रिकग्निशन टेक्नोलॉजी को स्थापित किया है। रेलवे मंत्रालय के अधीन रेलटेल द्वारा विडियो सर्विलांस सिस्टम, फेशियल रिकग्निशन और विडियो एनालिटिक्स उपलब्ध करवाया जाएगा।
रेलवे सुरक्षा बल इस रेशियल रिकग्निशन की आउटपुट को आपराधिक डेटाबेस से लिंक करेगा, इसके द्वारा रेलवे स्टेशन में अपराधियों को पहचानना आसान हो जाएगा।

3. विश्व हिंदी दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 10 जनवरी
प्रत्येक वर्ष 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। पहला विश्व हिंदी सम्मेलन 10 जनवरी, 1975 को नागपुर में आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन में 30 देशों से प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था। इस सम्मेलन की स्मृति में भारत सरकार ने 2006 से 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था।

4. विश्व बैंक के अनुसार वित्त वर्ष 2020 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर कितनी रहेगी?
उत्तर – 5%
विश्व बैंक ने हाल ही में ‘January 2020 Global Economic Prospects Report’ जारी की। इस रिपोर्ट में वित्त वर्ष 2020 के लिए भारत की जीडीपी विकास दर 5% रहने का अनुमान लगाया गया है। जबकि 2021-22 के लिए भारत की जीडीपी विकास दर 5.8% रहने का अनुमान लगाया गया है।
विकास दर में इस कमी का मुख्य कारण गैर-बैंकिंग वित्तीय कपनियों की कमज़ोर साख स्थिरता है। भारतीय रिज़र्व बैंक और केन्द्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने हाल ही में इस वर्ष के लिए भारत की जीडीपी विकास दर अनुमान को कम करके 5% रखा है।

5. ‘हेनली पासपोर्ट सूचकांक 2020’ में भारतीय पासपोर्ट को कौन सा रैंक प्राप्त हुआ है?
उत्तर – 84वां
हाल ही में ‘हेनली पासपोर्ट सूचकांक’ जारी किया गया। इस सूचकांक में भारत को 84वां स्थान प्राप्त हुआ है, भारत पिछले वर्ष के मुकाबले दो स्थान नीचे फिसला है। भारतीय पासपोर्ट का गतिशीलता स्कोर 58 है, जिसका अर्थ है कि भारतीय पासपोर्ट धारक 58 देशों में पहले से वीजा लिए बिना घूम सकते हैं। इस सूची में 191 के स्कोर के साथ जापान ने पहला स्थान हासिल किया है, इसके बाद सिंगापुर दूसरे स्थान पर है।
हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 10 जनवरी 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 10 जनवरी 2020

1. 9 जनवरी, 2020 को हरगोविंद खुराना की जयंती मनाई गयी, उन्हें किस वर्ष नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था?
उत्तर – 1968
हरगोविंद खुराना को 1968 में मार्शल डब्ल्यू. निरेनबर्ग और रोबर्ट डब्ल्यू होल्ली के साथ जेनेटिक कोड के क्षेत्र में अनुसन्धान के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 1972 में उन्होंने प्रथम कृत्रिम जीन का निर्माण किया था।

2. प्रथम अग्रिम अनुमानों के अनुसार 2019-20 में भारत की विकास दर कितना रहने का अनुमान है?
उत्तर – 5%
जनवरी, 2020 के पहले हफ्ते में केंद्र सरकार ने 2019-20 के लिए जीडीपी विकास दर का प्रथम अग्रिम अनुमान जारी किया। इस वर्ष अर्थव्यवस्था में 5% की दर से वृद्धि होगी। पिछले वर्ष आर्थिक सर्वेक्षण में विकास दर 7% रहने के अनुमान लगाया गया था।

3. उत्तर-पूर्व प्राकृतिक गैस पाइपलाइन ग्रिड का क्रियान्वयन पांच भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों द्वारा किया जा रहा है, इस जॉइंट वेंचर फर्म का नाम क्या है?
उत्तर – इन्द्रधनुष गैस ग्रिड लिमिटेड (IGGL)
उत्तर-पूर्व गैस ग्रिड परियोजना का क्रियान्वयन IGGL द्वारा किया जा रहा है। इस जॉइंट वेंचर कंपनी में पांच सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां (GAIL, IOCL, ONGC, OIL और NRL) शामिल हैं। इस पाइपलाइन की कुल लम्बाई 1,656 किलोमीटर होगी, इसके निर्माण पर 9,265 करोड़ रुपये व्यय किये जाएंगे। इसके द्वारा उत्तर-पूर्व के 8 राज्यों – अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा को कवर किया जाएगा।

4. 9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस के रूप में मनाया जाता है, महात्मा गाँधी दक्षिण अफ्रीका से भारत किस वर्ष लौटे थे?
उत्तर – 1915
9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाता है। इस दिवस के द्वारा भारत के विकास में विदेशों में रहने वाले भारतीय समुदायों के लोगों के योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया जाता है। इसी दिन राष्ट्र पिता महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से स्वदेश वापस आये थे। इस दिवस को मनाने की शुरुआत 2003 से हुई थी।

5. हाल ही में किस बैंक ने RBBG (Residential Builder Finance with Buyer Guarantee) स्कीम की घोषणा की?
उत्तर – भारतीय स्टेट बैंक
भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक एसबीआई ने हाल ही में RBBG (Residential Builder Finance with Buyer Guarantee) स्कीम की घोषणा की। इसके द्वारा आवासीय विक्रय को बढ़ावा मिलेगा तथा घर लेने वाले लोगों के विश्वास में भी वृद्धि होगी। इस योजना के तहत एसबीआई उन लोगों को आवासीय परियोजना का निर्माण पूरा होने के लिए गारंटी जारी करेगा, जिन्होंने एसबीआई से होम लोन लिया है। इस योजना में 2.50 करोड़ रुपये तक की आवासीय परियोजनाओं पर फोकस किया जाएगा, शुरू में यह योजना केवल 10 शहरों में ही क्रियान्वित की जायेगी।

Thursday, January 9, 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 9 जनवरी 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 9 जनवरी 2020

1. ‘सी.के. नायुडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ किस भारतीय क्रिकेटर को प्रदान किया जायेगा?
उत्तर – के. श्रीकांत
पूर्व भारतीय क्रिकेटर कृष्णामचारी श्रीकांत को BCCI ने प्रतिष्ठित सम्मान ‘सी.के. नायुडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ के लिए चुना है। के. श्रीकांत ने 1981 से 1992 तक देश का प्रतिनिधत्व किया। उनके अलावा भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान अंजुम चोपड़ा को भी इस सम्मान के लिए चुना गया है। यह सम्मान 12 जनवरी, 2020 को प्रदान किया जायेगा।

2. IRDAI द्वारा लांच की गयी अनिवार्य मानक व्यक्तिगत स्वास्थ्य बीमा पालिसी का नाम क्या है?
उत्तर – आरोग्य संजीवनी
भारतीय बीमा नियामक व विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने हाल ही में सभी बीमा कंपनियों को एक मानक व्यक्तिगत स्वास्थ्य बीमा पालिसी उपलब्ध करवाने के लिए कहा है, इस पालिसी का नाम ‘आरोग्य संजीवनी पालिसी’ रखा गया है। इस पालिसी को 1 अप्रैल, 2020 से उपलब्ध करवाया जाएगा, इस पालिसी का लाभ 18 से 65 वर्ष के लोग ले सकते हैं, इस पालिसी के अंतर्गत 1 लाख से 5 लाख रुपये तक का बीमा करवाया जा सकता है।

3. 2022 राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन किस शहर में किया जाएगा?
उत्तर – बिर्मिंघम
राष्ट्रमंडल खेल 2022 का आयोजन इंग्लैंड के बिर्मिंघम शहर में किया जाएगा, यह ऐसा तीसरा मौका जब इंग्लैंड इस इवेंट का आयोजन करेगा। इन खेलों का आयोजन 27 जुलाई से 7 अगस्त, 2020 के बीच किया जाएगा।
हाल ही में भारत ने राष्ट्रमंडल शूटिंग और आर्चरी इवेंट का आयोजन करने के लिए प्रस्ताव भेजा है।

4. इसरो द्वारा लांच की जाने वाली नई उपग्रह श्रृंखला का नाम क्या है?
उत्तर – IDRSS
इसरो का नया उपग्रह IDRSS (Indian Data Relay Satellite System) पृथ्वी की निम्न कक्षा में भारतीय उपग्रहों को ट्रैक करेगा। यह एक नई उपग्रह श्रृंखला है जो अन्तरिक्ष में भारत की परिसंपत्तियों के बीच संचार स्थापित करेगी।

5. भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद अल्पसंख्यकों को शैक्षणिक संस्थान स्थापित करने का अधिकार देता है?
उत्तर – अनुच्छेद 30
भारतीय संविधान का अनुच्छेद 30 धार्मिक तथा भाषाई अल्पसंख्यकों को शैक्षणिक संस्थान स्थापित करने तथा उसका संचालन करने के अधिकार प्रदान करता है। हाल ही में यह अनुच्छेद सुर्ख़ियों में रहा क्योंकि सर्वोच्च न्यायालय ने हाल ही में स्पष्ट किया है कि अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में अध्यापकों की नियुक्ति का नियमन सरकार द्वारा किया जा सकता है, यह अनुच्छेद 30 का उल्लंघन नही होगा।
हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 8 जनवरी 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 8 जनवरी 2020

1. हाल ही में TESS उपग्रह ने जीवन की संभावना वाले बाह्य गृह की खोज है, TESS उपग्रह को किस अन्तरिक्ष एजेंसी ने लांच किया था?
उत्तर – नासा
TESS (Transiting Exoplanet Survey Satellite) उपग्रह को अमेरिकी अंतिरक्ष एजेंसी नासा ने लांच किया था। हाल ही में इस उपग्रह ने ‘TOI 700 d’ नामक नए गृह की खोज की है, यह गृह पृथ्वी के आकर का है। यह गृह पृथ्वी से 101.5 प्रकाश वर्ष दूर है।

2. डेनियल डी रोसी ने हाल ही में सन्यास की घोषणा की, वे किस देश के फुटबॉलर हैं?
उत्तर – इटली
इटली के फुटबॉलर डेनियल डी रोसी ने हाल ही में प्रोफेशनल फुटबॉल से सन्यास की घोषणा की है। वे रोमा फुटबॉल क्लब से जुड़े हुए थे, वे 18 वर्ष तक सीरी ए फुटबॉल लीग से जुड़े रहे। वे 2006 में फीफा वर्ल्ड कप जीतने वाली इटली की फुटबॉल टीम का हिस्सा थे।

3. सघन मिशन इन्द्रधनुष 2.0 का दूसरा चरण हाल ही में शुरू हुआ, यह योजना किससे सम्बंधित है?
उत्तर – सार्वभौमिक टीकाकरण
मिशन इन्द्रधनुष एक सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम है, इसे केन्द्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा 2014 में लांच किया गया था। सघन मिशन इन्द्रधनुष 2.0 का क्रियान्वयन दिसम्बर, 2019 से मार्च 2020 के दौरान किया जा रहा है। इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं तथा उन बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा है जो अभी तक टीकाकरण से अछूते हैं।

4. सार्वजनिक क्षेत्र के किस बैंक ने तमिलनाडु की वीमेन इंटरप्रेन्योर वेलफेयर एसोसिएशन (WEWA) के लिए वित्तीय सहायता को मंज़ूरी दी है?
उत्तर – इंडियन बैंक
तमिलनाडु बेस्ड अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, इंडियन बैंक ने हाल ही में तमिलनाडु की वीमेन इंटरप्रेन्योर वेलफेयर एसोसिएशन (WEWA) के साथ MoU पर हस्ताक्षर किये हैं। इस साझेदारी के अनुसार इंडियन बैंक WEWA के सदस्यों को अपना कारोबार शुरू करने के लिए तथा प्रशिक्षण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेगा। इन उद्यमियों को कम दरों पर ऋण की सुविधा प्रदान की जायेगी तथा WEWA के सदस्यों को INDSETI (Indian Bank Self-Employment Training Institutes) में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

5. ‘जल-जीवन-हरियाली मिशन’ किस राज्य सरकार की पहल है?
उत्तर – बिहार
बिहार के मुख्यमंत्री ने हाल ही में ‘जल-जीवन-हरियाली’ योजना लांच की है। इस योजना के तहत जलवायु परिवर्तन तथा जल संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाई जायेगी। मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने हाल ही में ‘जागरूकता सम्मेलन’ में 700 करोड़ रुपये की योजनाओं की घोषणा की है।

Tuesday, January 7, 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 7 जनवरी 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 7 जनवरी 2020

1. DRDO के एयरोनॉटिकल सिस्टम की महानिदेशक कौन हैं जिन्हें भारत की मिसाइल वुमन भी कहा जाता है?
उत्तर – डॉ. टेसी थॉमस
रक्षा अनुसन्धान व विकास संगठन की वैज्ञानिक डॉ. टेसी थॉमस महिला विज्ञान कांग्रेस की मुख्य अतिथि थीं। महिला विज्ञान कांग्रेस का आयोजन 107वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस के दौरान किया गया। डॉ. टेसी थॉमस भारत में किसी मिसाइल प्रोजेक्ट का नेतृत्व करने वाली पहली महिला हैं, वे अग्नि-IV मिसाइल की प्रोजेक्ट डायरेक्टर रह चुकी हैं।

2. किस भारतीय क्रिकेटर ने हाल ही में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से सन्यास लिया?
उत्तर – इरफ़ान पठान
भारत के आल-राउंडर इरफ़ान पठान ने क्रिकेट से सन्यास ले लिया है। उन्होंने 2003 में अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने करियर में कई कीर्तिमान स्थापित किये, उन्होंने टेस्ट मैच के पहले ओवर में हैट्रिक लेने का कारनामा भी किया था।

3. भारत ने किस देश को सोलर पार्क के निर्माण के लिए 75 मिलियन डॉलर की लाइन ऑफ़ क्रेडिट जारी की है?
उत्तर – क्यूबा
भारत ने हाल ही में क्यूबा को 75 मिलियन डॉलर की लाइन ऑफ़ क्रेडिट जारी की है, इसके द्वारा क्यूबा में सोलर पार्क की स्थापना की जायेगी। इसके लिए भारत के एक्सिम बैंक और क्यूबा सरकार की एजेंसी बैंकों एक्स्टेरियर डी क्यूबा के बीच MoU पर हस्ताक्षर किये गये थे। इस राशी से क्यूबा में अगले पांच वर्षों में 75 मेगावाट क्षमता के सोलर पार्क स्थापित किये जायेंगे।

4. निर्धन लोगों को निशुल्क चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए किस राज्य सरकार ने आरोग्यश्री योजना लांच की है?
उत्तर – आंध्र प्रदेश
निर्धन लोगों को मुफ्त में चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए आंध्र प्रदेश सरकार ने डॉ. YSR आरोग्यश्री योजना लांच की है। इस योजना का लाभ उन लोगों को मिलेगा जिनकी वार्षिक आय पांच लाख रुपये तक है। इस योजना के तहत लाभार्थियों को QR कोड युक्त कार्ड दिए जायेंगे। इस योजना में कई सुपर-स्पेशिलिटी अस्पतालों को भी शामिल किया गया है।

5. गोल्डन ग्लोब अवार्ड 2020 में ‘बेस्ट मोशन पिक्चर – ड्रामा’ का खिताब किस फिल्म को दिया गया?
उत्तर – 1917
गोल्डन ग्लोब अवार्ड 2020 में 1917 नामक फिल्म को ‘बेस्ट मोशन पिक्चर – ड्रामा’ का खिताब दिया गया। इस फिल्म को दिसम्बर, 2019 में रिलीज़ किया गया था। इस फिल्म का निर्देशन सैम मेंडेस द्वारा किया गया है, उन्होंने इस अवार्ड समारोह में ‘बेस्ट डायरेक्टर’ का खिताब जीता है। यह फिल्म प्रथम विश्व युद्ध में दो ब्रिटिश सैनिकों पर आधारित है।

Monday, January 6, 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 5-6 जनवरी 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 5-6 जनवरी 2020

1. विश्व ब्रेल दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर –  4 जनवरी
2. जनवरी को विश्व ब्रेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसके लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 6 नवम्बर, 2018 को प्रस्ताव पारित किया था। 4 जनवरी को ब्रेल दिवस मनाने का कारण यह है कि इस दिन ब्रेल लिपि के आविष्कारक लुइस ब्रेल का जन्म दिवस है।

2. किस राज्य के परिवहन विभाग ने महिलाओं के लिए “दामिनी” नामक हेल्पलाइन लांच की है?
उत्तर – उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने सार्वजनिक सड़क परिवहन में महिलाओं की सुरक्षा के लिए “दामिनी” नामक हेल्पलाइन लांच की है। इस हेल्पलाइन नंबर “81142-77777” पर व्हाट्सएप्प तथा कॉल के द्वारा सहायता प्राप्त की जा सकती है। इस नंबर पर सुबह 9 बजे से शाम के 6 बजे तक सहायता प्राप्त की जा सकती है। यह योजना केंद्र सरकार की “निर्भया स्कीम” का हिस्सा है।

3. राष्ट्रीय मेडिकल आयोग का प्रथम चेयरमैन किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर –  सुरेश चन्द्र शर्मा
एम्स के डॉ. सुरेश चन्द्र शर्मा का राष्ट्रीय मेडिकल आयोग का प्रथम चेयरमैन नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति तीन वर्ष अथवा उनके 70 वर्ष पूरे होने तक की गयी है। राकेश कुमार वत्स को राष्ट्रीय मेडिकल आयोग का सचिव नियुक्त किया गया है। पिछले वर्ष भारतीय मेडिकल परिषद् का विघटन करके राष्ट्रीय मेडिकल आयोग की स्थापना की गयी थी।

4.  किस देश ने हाल ही में प्रवाल भित्ति के लिए हानिकारक सनस्क्रीन पर प्रतिबन्ध लगाया है?
उत्तर – पलाऊ
पलाऊ (प्रशांत महासागर में स्थित एक द्वीपीय देश) ने प्रवाल भित्ति (coral reef) के लिए हानिकारक सनस्क्रीन पर प्रतिबन्ध लगा दिया है। वैज्ञानिक साक्ष्यों से यह स्पष्ट हो चुका है कि अधिकतर सनस्क्रीन में पाए जाने वाले रसायनों से प्रवाल भित्तियों को नुकसान पहुँचता है।

5. राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल (NDRF) अकैडमी की स्थापना किस शहर में की जायेगी?
उत्तर – नागपुर
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल (NDRF) अकैडमी की आधारशिला महाराष्ट्र के नागपुर में रखी। इस अकैडमी में सभी प्रकार की आपदाओं से निपटने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल (NDRF)  की स्थापना 2006 में की गयी थी, यह आपदाओं से निपटने का कार्य करता है।

Saturday, January 4, 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 4 जनवरी 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 4 जनवरी 2020

1. प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में किस संगठन की 5 युवा वैज्ञानिक प्रयोगशालाओं का उद्घाटन किया?
उत्तर – रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन (DRDO)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगलुरु में रक्षा अनुसन्धान व विकास संगठन (DRDO) की पांच युवा वैज्ञानिक प्रयोगशालाओं का उद्घाटन किया। यह पांच प्रयोगशालाएं बंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद और कलकत्ता में संचालित की जायेंगी। इन प्रयोगशालाओं में देश के लिए रक्षा नवोन्मेष व नवीन तकनीकों के विकास पर किया जाएगा।

2. किस राज्य ने 2020 को ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वर्ष’ वर्ष घोषित किया है तथा टेक कंपनियों के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में अनुसन्धान के लिए MoU पर हस्ताक्षर किये हैं?
उत्तर – तेलंगाना
तेलंगाना सरकार ने 2020 को ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वर्ष’ वर्ष घोषित किया है। इसके अलावा राज्य सरकार ने कई टेक कंपनियों के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में शोध के लिए ज्ञापन समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं। तेलंगाना में शीघ्र ही एक ‘सेंटर फॉर रिसर्च इन एप्लाइड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ तथा शोध व अनुसन्धान (R&D) पार्क की स्थापना की जायेगी।

3. हाल ही में सुनीता लाकड़ा ने संन्यास की घोषणा की, वे किस खेल से जुड़ी हुई हैं?
उत्तर –  हॉकी
भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान और टीम की डिफेंडर सुनीता लाकड़ा ने हाल ही में  हॉकी से संन्यास की घोषणा कर दी है, वे पिछले कुछ समय से घुटने की चोट से काफी परेशान थीं। 2018 में उनकी कप्तानी में एशियाई चैंपियंस ट्राफी में भारत ने दूसरा स्थान हासिल किया था। वे 2016 रिओ ओलिंपिक में हिस्सा लेने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम का हिस्सा थीं।

4. उमारो सिस्सोको एम्बालो हाल ही में किस देश के राष्ट्रपति चुने गये?
उत्तर – गिनी-बिसाऊ
गिनी बिसाऊ के पूर्व प्रधानमंत्री व सैन्य जनरल उमारो सिस्सोको एम्बालो हाल ही में देश के नए राष्ट्रपति चुने गये हैं। गिनी-बिसाऊ के मौजूदा राष्ट्रपति जोसे मारियो वाज़ हैं। उमारो सिस्सोको एम्बालो 2016 से 2018 के दौरान राष्ट्रपति जोसे मारियो वाज़ के कार्यकाल में प्रधानमंत्री थे। गिनी बिसाऊ पश्चिमी अफ्रीका में स्थित एक देश है, यह देश 1974 में पुर्तगाल से स्वतंत्र हुआ था।

5. ‘लोकमान्य तिलक नेशनल जर्नलिज्म अवार्ड’ हाल ही में किसने जीता?
उत्तर – संजय गुप्ता
‘जागरण’ के मुख्य संपादक संजय गुप्ता ने हाल ही में ‘लोकमान्य तिलक नेशनल जर्नलिज्म अवार्ड’ जीता। ‘लोकमान्य तिलक नेशनल जर्नलिज्म अवार्ड’ की स्थापना पुणे बेस्ड केसरी-मराठा ट्रस्ट द्वारा की गयी थी, इसका उद्देश्य पत्रिकारिता के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करना है। इस पुरस्कार ‘केसरी’ समाचार पत्र की स्थापना के समारोह में प्रदान किया जाएगा, ‘केसरी’ समाचार पत्र की स्थापना महान स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य तिलक द्वारा की गयी थी।
हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 3 जनवरी 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 3 जनवरी 2020

1. किस सिख गुरु के जन्म दिवस को प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है?
उत्तर – गुरु गोबिंद सिंह
सिख संप्रदाय के 10वें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी के जन्म दिवस को प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है। पारंपरिक सिख कैलेंडर के अनुसार गुरु गोबिंद सिंह का जन्म दिवस इस बार 2 जनवरी को मनाया गया। वे 9 वर्ष की आयु में 10वें सिख गुरु बने थे। वे गुरु तेग बहादुर की हत्या के बाद गुरु बनाये गये थे।

2. वित्त वर्ष 2019-20 की पहली छमाही में भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का सबसे बड़ा स्त्रोत कौन सा देश था?
उत्तर – सिंगापुर
हाल ही में सरकार द्वारा जारी डाटा के मुताबिक वित्त वर्ष 2019-20 की पहली छमाही में सिंगापुर भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का सबसे बड़ा स्त्रोत था, इस अवधि में सिंगापुर से 8 अरब डॉलर का निवेश आया। इस सूची में दूसरे स्थान पर मॉरिशस है, मॉरिशस से 6.36 अरब डॉलर का निवेश आया है। इसके बाद अमेरिका, नीदरलैंड्स और जापान का स्थान है। इस वर्ष प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के मामले में भारत विश्व के सबसे लोकप्रिय स्थानों में एक रहा। सरकार ने हाल ही में कोयला उत्खनन तथा अनुबंधन विनिर्माण के क्षेत्र में छूट दी है।

3. इसरो तमिलनाडु में SSLV के लिए दूसरा लांच पोर्ट स्थापित करेगा, SSLV का पूर्ण स्वरुप क्या है?
उत्तर –  स्माल सैटेलाइट लांच व्हीकल
इसरो दक्षिण तमिलनाडु में तूतिकोड़ी में दूसरा लांच पोर्ट स्थापित करेगा। इसके लिए तमिलनाडु सरकार लगभग 2300 एकड़ भूमि की व्यवस्था करेगी। इस नए पोर्ट से स्माल सैटेलाइट लांच व्हीकल (SSLV) लांच किये जायेंगे। SSLV की सहायता से 500 किलोग्राम तक के पेलोड को अन्तरिक्ष में ले जाया जा सकता है।

4. इसरो द्वारा की गयी घोषणा के मुताबिक चंद्रयान-3 परियोजना की अनुमानित लागत कितनी है?
उत्तर – 600 करोड़ रुपये
भारतीय अंतिरक्ष अनुसन्धान संगठन ने हाल ही में देश के तीसरे चन्द्रमा मिशन “चंद्रयान-3” की पुष्टि की है। सरकार ने “चंद्रयान-3” को मंज़ूरी दे दी है, इस परियोजना की कुल लागत 600 करोड़ रुपये से अधिक आएगी। इस मिशन को इस वर्ष के अंत तक अथवा अगले वर्ष के आरम्भ में लांच किया जा सकता है।

5. 17 जनवरी, 2020 को इस वर्ष का प्रथम उपग्रह लांच किया जाएगा, इस उपग्रह का नाम क्या है?
उत्तर –  GSAT-30
इसरो के चेयरमैन ने हाल ही में घोषणा की है कि 17 जनवरी, 2020  को भारत एक भारी उपग्रह GSAT-30 को लांच करेगा। यह उपग्रह 2020 में भारत द्वारा लांच किया जाने वाला प्रथम उपग्रह होगा। इस उपग्रह को फ्रेंच गुयाना से एरियन 5ECA लांच व्हीकल की सहायता से लांच किया जाएगा। यह एक संचार उपग्रह है।

Thursday, January 2, 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 2 जनवरी 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 2 जनवरी 2020


1. किन दो देशों ने 1988 में परमाणु ठिकानों पर हमले के विरुद्ध समझौते पर हस्ताक्षर किये थे?
उत्तर – भारत और पाकिस्तान
भारत और पाकिस्तान प्रतिवर्ष 1 जनवरी को अपने-अपने परमाणु ठिकानों की सूची का आदान प्रदान करते हैं। यह आदान-प्रदान भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु ठिकानों पर हमले के विरुद्ध समझौते (Agreement on Prohibition of Attacks against Nuclear Installations and Facilities) के तहत किया जाता है।

2. गगनयान मिशन के लिए किस भारतीय संगठन के चार कर्मचारियों को रूस में प्रशिक्षण के लिए चुना गया है?
उत्तर – भारतीय वायुसेना
हाल ही में मिशन गगनयान के लिए वायुसेना से चार लोगों को चुना गया है। इन वायुसेना के जवानों को रूस में अंतरिक्षयात्रियों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। गगनयान मिशन के तहत भारत पहली बार अन्तरिक्षयात्रियों को 2022 में अन्तरिक्ष में भेजेगा।

3. किस देश ने प्रवाल भित्ति के लिए हानिकारक सनस्क्रीन पर प्रतिबन्ध लगाया है?
उत्तर –  पलाऊ
पलाऊ ने प्रवाल भित्ति (coral reef) के लिए हानिकारक सनस्क्रीन पर प्रतिबन्ध लगा दिया है। वैज्ञानिक साक्ष्यों से यह स्पष्ट हो चुका है कि अधिकतर सनस्क्रीन में पाए जाने वाले रसायनों से प्रवाल भित्तियों को नुकसान पहुँचता है।

4. अमेरिकी कांग्रेस ने हाल ही में रुनिट डोम के काल प्रभावन (aging) की जांच की मांग की है, रुनिट डोम कहाँ पर स्थित है?
उत्तर –  मार्शल आइलैंड्स
अमेरिकी कांग्रेस रुनिट डोम के काल प्रभावन (aging) की जांच की मांग की है। रुनिट डोम कंक्रीट से बना हुआ एक विशालकाय डोम है जिसके अन्दर परमाणु कचरा (nuclear waste) भंडारित किया गया है। इस डोम में शीतयुद्ध काल के दौरान अमेरिका द्वारा किये गये परमाणु बम के परीक्षणों का रेडियोएक्टिव कचरा रखा गया है। मार्शल आइलैंड्स में समुद्र के बढ़ते स्तरों के कारण इस डोम के लिए खतरा उत्पन्न हो गया है।

5. किस संगठन ने हाल ही में MANI एप्प लांच की है?
उत्तर –  आरबीआई
भारतीय रिज़र्व बैंक ने हाल ही में MANI (Mobile Aided Note Identifier Application) एप्प लांच की है। इसके द्वारा दृष्टिबाधित लोगों को मुद्रा नोट पहचानने में आसानी होगी। इस एप्प में मोबाइल का कैमरा नोट का स्कैन करता है और ऑडियो के द्वारा व्यक्ति को नोट का मूल्य बताता है।

Wednesday, January 1, 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 1 जनवरी 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 1 जनवरी 2020

1. सरकार ने हाल ही में सेंट्रल इक्विपमेंट रजिस्टर पोर्टल लांच किया, यह किस मंत्रालय के अधीन कार्य करता है?
उत्तर – दूरसंचार विभाग
भारत सरकार ने 30 दिसम्बर, 2019 को चुराए गये मोबाइल फ़ोन को ट्रेस व ब्लॉक करने के लिए “सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर” वेब पोर्टल लांच किया है। यह वेब पोर्टल दूरसंचार विभाग के अधीन कार्य करेगा।

2. किस राज्य ने 2020 से महीने के पहले दिन को ‘नो व्हीकल डे’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है?
उत्तर – राजस्थान
सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना के लिए तथा वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए राजस्थान परिवहन विभाग ने 2020 से महीने के पहले दिन को ‘नो व्हीकल डे’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। परिवहन विभाग के कर्मचारी कार्यालय आने के लिए अपने वाहन की बजाय बाइसिकल अथवा सार्वजनिक यातायात का उपयोग करेंगे।

3. नेताजी सुभाष चन्द्र बोस द्वारा झंडा फहराने की 76वीं वर्षगाँठ के लिए किस स्थान पर समारोह का आयोजन किया गया?
उत्तर –  अंडमान व निकोबार द्वीप
पोर्ट ब्लेयर में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस द्वारा झंडा फहराने की 76वीं वर्षगाँठ के लिए समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।

4. किस मंत्रालय ने रोज़गार प्रदाताओं तथा कर्मचारियों की शिकायतों के निवारण के लिए ‘संतुष्ट’ नामक पोर्टल लांच करने का निर्णय लिया है?
उत्तर – श्रम व रोज़गार मंत्रालय
श्रम व रोजगार मंत्रालय ने हाल ही में रोज़गार प्रदाताओं तथा कर्मचारियों की शिकायतों के निवारण के लिए ‘संतुष्ट’ नामक पोर्टल लांच करने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य ज़मीनी स्तर पर श्रम कानूनों का क्रियान्वयन सुनिश्चित करवाना है।

5. गृह मंत्री ने हाल ही में सशस्त्र सीमा बल के कार्य की समीक्षा की, सशस्त्र सीमा बल को पहले किस नाम से जाना जाता था?
उत्तर – स्पेशल सर्विस ब्यूरो
गृह मंत्री ने हाल ही में सशस्त्र सीमा बल के कार्य की समीक्षा की। सशस्त्र सीमा बल केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल है, इसे 2001 से पहले स्पेशल सर्विस ब्यूरो के नाम से जाना जाता था।