Wednesday, January 1, 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 1 जनवरी 2020

1. सरकार ने हाल ही में सेंट्रल इक्विपमेंट रजिस्टर पोर्टल लांच किया, यह किस मंत्रालय के अधीन कार्य करता है?
उत्तर – दूरसंचार विभाग
भारत सरकार ने 30 दिसम्बर, 2019 को चुराए गये मोबाइल फ़ोन को ट्रेस व ब्लॉक करने के लिए “सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर” वेब पोर्टल लांच किया है। यह वेब पोर्टल दूरसंचार विभाग के अधीन कार्य करेगा।

2. किस राज्य ने 2020 से महीने के पहले दिन को ‘नो व्हीकल डे’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है?
उत्तर – राजस्थान
सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना के लिए तथा वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए राजस्थान परिवहन विभाग ने 2020 से महीने के पहले दिन को ‘नो व्हीकल डे’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। परिवहन विभाग के कर्मचारी कार्यालय आने के लिए अपने वाहन की बजाय बाइसिकल अथवा सार्वजनिक यातायात का उपयोग करेंगे।

3. नेताजी सुभाष चन्द्र बोस द्वारा झंडा फहराने की 76वीं वर्षगाँठ के लिए किस स्थान पर समारोह का आयोजन किया गया?
उत्तर –  अंडमान व निकोबार द्वीप
पोर्ट ब्लेयर में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस द्वारा झंडा फहराने की 76वीं वर्षगाँठ के लिए समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।

4. किस मंत्रालय ने रोज़गार प्रदाताओं तथा कर्मचारियों की शिकायतों के निवारण के लिए ‘संतुष्ट’ नामक पोर्टल लांच करने का निर्णय लिया है?
उत्तर – श्रम व रोज़गार मंत्रालय
श्रम व रोजगार मंत्रालय ने हाल ही में रोज़गार प्रदाताओं तथा कर्मचारियों की शिकायतों के निवारण के लिए ‘संतुष्ट’ नामक पोर्टल लांच करने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य ज़मीनी स्तर पर श्रम कानूनों का क्रियान्वयन सुनिश्चित करवाना है।

5. गृह मंत्री ने हाल ही में सशस्त्र सीमा बल के कार्य की समीक्षा की, सशस्त्र सीमा बल को पहले किस नाम से जाना जाता था?
उत्तर – स्पेशल सर्विस ब्यूरो
गृह मंत्री ने हाल ही में सशस्त्र सीमा बल के कार्य की समीक्षा की। सशस्त्र सीमा बल केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल है, इसे 2001 से पहले स्पेशल सर्विस ब्यूरो के नाम से जाना जाता था।
Previous Post
Next Post
Related Posts

0 comments: