Saturday, December 28, 2019

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 28 दिसम्बर, 2019

1. हाल ही में कौन सा लड़ाकू विमान सेवानिवृत्त हुआ जिसे बहादुर नाम से जाना जाता है?
उत्तर – मिग 27
भारतीय वायुसेना ने मिग 27 के फ्लीट को सेवानिवृत्त कर दिया है। इस लड़ाकू विमान को सोवियत संघ द्वारा विकसित किया गया था, भारत में इसका निर्माण हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा किया जाता था। मिग 27 को “बहादुर” नाम से भी जाना जाता है, इस लड़ाकू विमान ने कारगिल युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

2. केंद्र सरकार राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के साथ 2020 शहरी समृद्धि उत्सव के लिए विचार-विमर्श कर रही है, इसका उपयोग सरकार की किस पहल के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए किया जायेगा?
उत्तर – दीनदयाल अन्त्योदय अभियान – राष्ट्रीय शहरी आजीविका अभियान
शहरी समृद्धि उत्सव का आयोजन सरकार द्वारा दीनदयाल अन्त्योदय अभियान – राष्ट्रीय शहरी आजीविका अभियान (DAY-NULM) के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए किया जाता है। इस इवेंट के द्वारा स्वयं सहायता समूहों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने में सहायता मिलेगी।

3. हाल ही में केंद्र सरकार ने वय वंदना योजना के लिए आधार लिंकिंग को अनिवार्य किया है, इस योजना के लाभार्थी कौन हैं?
उत्तर – वरिष्ठ नागरिक
प्रधानमंत्री वय वंदना योजना वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक पेंशन योजना है। इस योजना में 60 वर्ष या इससे अधिक के लोगों को कवर किया जाता है। सरकार ने हाल ही में इस योजना के लिए आधार लिंकिंग को अनिवार्य किया है।

4. राष्ट्रीय जनजातीय नृत्य उत्सव का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है?
उत्तर – रायपुर
राष्ट्रीय जनजातीय नृत्य उत्सव का आयोजन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में किया जा रहा है। इसमें 25 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों से 1300 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। इसके अलावा इस उत्सव में बांग्लादेश, श्रीलंका, बेलारूस, मालदीव, थाईलैंड और यूगांडा के कलाकार भी हिस्सा लेंगे।

5. किस देश ने बड़ी टेक कंपनियों पर 2020 से 3% डिजिटल कर लगाने का निर्णय लिया है?
उत्तर – इटली
इटली ने हाल ही में गूगल और अमेज़न जैसी बड़ी कंपनियों पर 2020 से 3% डिजिटल कर लगाने का निर्णय लिया है। यह फ्रांस के GAFA कर (गूगल, अमेज़न, फेसबुक और एप्पल) की तरह है। इटली का यह नया कर 1 जनवरी, 2020 से लागू होगा।

Previous Post
First
Related Posts

0 comments: