Wednesday, March 4, 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 4 मार्च 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 4 मार्च 2020

1. हाल ही में किस त्रि-राज्य अभ्यारण्य को पर्यावरण-संवेदनशील क्षेत्र (ESZ) घोषित किया गया है?
उत्तर – राष्ट्रीय चंबल अभ्यारण्य
2 मार्च, 2020 को भारत सरकार ने राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य को इको-सेंसिटिव ज़ोन घोषित किया। इस अभ्यारण्य में गंगा डॉल्फ़िन और गंभीर रूप से लुप्तप्राय घड़ियाल पाए जाते हैं। 75% घड़ियाल इस अभ्यारण्य में रहते हैं। इस अभ्यारण्य में प्रवासी पक्षियों की 180 प्रजातियाँ और ताजे पानी की गंगा डॉल्फिन भी पायी जाती हैं। इको सेंसिटिव ज़ोन घोषित होने के कारण रिसॉर्ट्स, होटल या अन्य आवासीय और औद्योगिक गतिविधियों के निर्माण पर रोक होती है।

2. हाल ही में सुर्ख़ियों में रही मोबाइल एप्लीकेशनन ‘हमसफर’ किस सेवा से जुड़ी हुई है?
उत्तर – ईंधन की डोरस्टेप डिलीवरी
श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने हाल ही में ‘हमसफर’ नामक मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च की। इस एप्प का उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हाउसिंग सोसाइटियों, होटलों और अस्पतालों के दरवाजे पर ईंधन की डिलीवरी करना है। इस कदम से शहर में ईंधन परिवहन की असुरक्षित प्रथाओं पर अंकुश लगेगा।

3. किस राज्य सरकार ने हाल ही में सेवानिवृत्ति के बाद अपने कर्मचारियों को सेवा विस्तार देने की नीति को समाप्त कर दिया है?
उत्तर – पंजाब
पंजाब सरकार ने हाल ही में सेवानिवृत्ति के बाद राज्य सरकार के कर्मचारियों को सेवा में वैकल्पिक विस्तार देने की नीति को खत्म कर दिया है। यह निर्णय राज्य के युवाओं के लिए रोजगार सृजन करने के उद्देश्य से लिया गया है। राज्य सरकार ने पहले 60 या 62 वर्ष की आयु तक के सभी कर्मचारियों के लिए सेवा विस्तार की अनुमति दी थी। हाल ही में, राज्य ने कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु 60 से घटाकर 58 कर दी है।

4. ‘मो सरकार’ किस राज्य सरकार की सेवा पहल है?
उत्तर – ओडिशा
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक द्वारा 2 अक्टूबर, 2019 को ‘मो सरकार’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया था, इसका उद्देश्य सरकारी कार्यालयों में आने वाले नागरिकों को सम्मानजनक सेवा प्रदान करना है। यह योजना हाल ही में सुर्ख़ियों में रहीं क्योंकि ओडिशा सरकार के पांच और विभागों को ‘मो सरकार’ कार्यक्रम में शामिल किया है। इससे राज्य सरकार के कुल 22 विभाग इस योजना के दायरे में आ गए हैं।



5. बेंजामिन नेतन्याहू, जो हाल ही में सुर्ख़ियों में थे, किस देश के प्रधानमंत्री हैं?
उत्तर – इज़राइल
इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को हाल ही में देश में हुए आम चुनावों में जीत का दावा किया है। यह इजराइल में एक साल से भी कम समय में देश का तीसरा चुनाव है। मुख्य एग्जिट पोल के अनुसार नेतन्याहू अगली सरकार बनाने के लिए मजबूत स्थिति में हैं। नेतन्याहू इजरायल की दक्षिणपंथी लिकुड पार्टी से सम्बंधित हैं। अप्रैल और सितंबर में हुए पिछले चुनाव अनिर्णायक थे।
हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 3 मार्च 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 3 मार्च 2020

1. हाल ही में गर्भवती महिलाओं और किशोरियों को पोषण संबंधी सहायता प्रदान करने के लिए कौन सी योजना शुरू की गयी है?
उत्तर – सुपोषित माँ अभियान
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हाल ही में “सुपोषित माँ अभियान” लांच किया, इसका उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और किशोरियों को पोषण संबंधी सहायता प्रदान करना है। यह योजना राजस्थान के कोटा में लांच की गई, जो स्पीकर का संसदीय क्षेत्र भी है। केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी भी इस लॉन्च कार्यक्रम में शामिल हुईं।

2. रक्षा और सामरिक अध्ययन विभाग में प्रस्तावित ‘चेयर ऑफ एक्सीलेंस’ का नाम किस भारतीय एयर चीफ मार्शल के नाम पर रखा गया है?
उत्तर – अर्जन सिंह
भारतीय वायु सेना और सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय ने हाल ही में रक्षा और सामरिक अध्ययन विभाग में ‘चेयर ऑफ़ एक्सीलेंस’ स्थापित करने के लिए एक ज्ञापन समझौते पर हस्ताक्षर किये। एकमात्र फाइव स्टार रैंक वाले वायुसेना अधिकारी अर्जन सिंह के जन्मशताब्दी वर्ष को मनाने के लिए, चेयर को ‘मार्शल ऑफ एयर फोर्स अर्जन सिंह चेयर ऑफ एक्सीलेंस’ नाम दिया गया है। यह चेयर रक्षा और सामरिक अध्ययन के क्षेत्र में उच्च अध्ययन और डॉक्टरेट अनुसंधान को आगे बढ़ाने के लिए भारतीय वायुसेना अधिकारियों को सुविधा प्रदान करेगा।

3. मुहीदीन यासिन ने हाल ही में किस देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली?
उत्तर – मलेशिया
मलेशिया के एक पूर्व उपप्रधानमंत्री, मुहिद्दीन यासिन को हाल ही में देश के नए प्रधान मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा मलेशिया के राजा सुल्तान अब्दुल्ला सुल्तान अहमद शाह ने की। मुहीदीन ने हाल ही में नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्होंने देश के पिछले प्रमुख महातिर मोहम्मद का स्थान लिया, जिन्होंने पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

4. विश्व भर में शून्य भेदभाव दिवस ’कब मनाया जाता है?
उत्तर – 1 मार्च
1 मार्च, 2020 को वैश्विक स्तर पर शून्य भेदभाव दिवस मनाया गया। इस दिवस को महिलाओं और लड़कियों द्वारा भेदभाव और असमानता को चुनौती देने के लिए मनाया गया। इसका उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करना और उनके सशक्तीकरण और लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है। इस वर्ष की थीम ‘महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ शून्य भेदभाव’ है।

5. खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2020 का विजेता कौन सा विश्वविद्यालय रहा?
उत्तर – पंजाब यूनिवर्सिटी
ओडिशा के भुवनेश्वर में प्रथम ‘खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2020’ का आयोजन किया गया। इन खेलों का आयोजन भुवनेश्वर में 21 फरवरी से 1 मार्च, 2020 के बीच किया गया। इन खेलों में पंजाब यूनिवर्सिटी ने चैंपियंस ट्राफी अपने नाम की, पंजाब यूनिवर्सिटी ने कुल 46 पदक जीते, इसमें 17 स्वर्ण, 19 रजत तथा 10 कांस्य पदक शामिल हैं। पदक जीतने के मामले में दूसरे स्थान पर सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी रही।

Monday, March 2, 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 1-2 मार्च 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 1-2 मार्च 2020



1. किस राज्य ने विधायकों की स्थानीय क्षेत्र विकास निधि को 3 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष तक बढ़ा दिया है?
उत्तर – उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ने हाल ही में घोषणा की कि राज्य के विधायकों की स्थानीय क्षेत्र विकास निधि (MLALAD Fund) को 3 करोड़ प्रतिवर्ष कर दिया गया है। इससे पहले यह सीमा 2 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष थी। सीमा में इस वृद्धि से निर्वाचन क्षेत्रों में विकास संबंधी गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है। 2018 में राज्य सरकार ने विधायक निधि को 1.5 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष कर दिया था।

2. केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा जारी दूसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार, वित्त वर्ष 2020 में जीडीपी की अनुमानित वृद्धि दर कितनी रहेगी?
उत्तर – 5%
केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (CSO) ने हाल ही में 2019 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के लिए जीडीपी के आंकड़े जारी किए। इसके अनुसार तीसरी तिमाही में जीडीपी की वृद्धि दर 4.7 प्रतिशत थी, जो कि पिछली तिमाही की जीडीपी – 4.5% से थोड़ा बेहतर है। इन आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2020 में आर्थिक विकास दर को 5% पर बरकरार रखा गया है।

3. विश्व उत्पादकता कांग्रेस 2020 का आयोजन किस भारतीय शहर में की जायेगी?
उत्तर – बंगलुरु
विश्व उत्पादकता कांग्रेस के 19वें संस्करण का आयोजन 45 साल के अंतराल के बाद 6 मई से 8 मई, 2020 तक बंगलुरु में किया जायेगा। वर्ल्ड कॉन्फेडरेशन ऑफ प्रोडक्टिविटी साइंस (WCPS) 1969 से इस सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। पिछली बार 1974 में इस कांग्रेस का आयोजन भारत में किया गया था।

4. हाल ही में राष्ट्रपति चुनाव जीतने वाले पॉल बिया किस अफ्रीकी देश के राष्ट्रपति हैं?
उत्तर – कैमरून
पिछले 37 वर्षों से मध्य अफ्रीकी देश कैमरून के राष्ट्रपति रहे पॉल बिया ने हाल ही में पूर्ण बहुमत प्राप्त करके देश के राष्ट्रपति चुनावों में जीत हासिल की। उनकी पार्टी  कैमरून पीपल्स डेमोक्रेटिक मूवमेंट (RDPC) ने 167 सीटों में से 139 पर जीत हासिल की। 13 अन्य सीटों पर चुनाव रद्द किये गये, जबकि कुछ क्षेत्रों में चुनाव बाद में होंगे। वह दुनिया के सबसे लंबे समय तक सत्ता पर काबिज़ रहने वाले गैर-शाही शासक हैं।

5. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा ‘बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे’ किस राज्य में बनाया जायेगा?
उत्तर – उत्तर प्रदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का शिलान्यास किया। इस प्रस्तावित एक्सप्रेसवे से इस पिछड़े क्षेत्र को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से जोड़ा जाएगा और यह बुंदेलखंड रक्षा औद्योगिक गलियारे के लिए भी उपयोगी होगा। पिछले वर्ष उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्रिमंडल ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे परियोजना को मंजूरी दी थी, इस परियोजना की लागत लगभग 10,000 करोड़ रुपये है।

Wednesday, February 26, 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 26 फरवरी 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 26 फरवरी 2020



1. 2022 में राष्ट्रमंडल खेलों की निशानेबाजी और तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किस शहर में किया जाएगा?
उत्तर – चंडीगढ़
पहले 2022 राष्ट्रमंडल खेलों से निशानेबाजी और तीरंदाजी को हटा दिया गया था। इसके बाद भारत ने खेलों का बहिष्कार करने के निर्णय लिया था। हाल ही में राष्ट्रमंडल खेल संघ ने इन दो खेलों को राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल करने पर सहमती प्रकट की। जनवरी, 2022 में राष्ट्रमंडल निशानेबाजी और तीरंदाजी का आयोजन चंडीगढ़ में किया जाएगा। चंडीगढ़ में आयोजित किये जाने वाले इन खेलों के पदकों को 2022 में बिर्मिंघम में आयोजित किये जाने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की पदक तालिका में जोड़ा जाएगा।

2. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा ‘सेंट्रल विस्टा’ प्रोजेक्ट देश के किस राज्य में स्थित है?
उत्तर – नई दिल्ली
सेंट्रल विस्टा एक महत्वकांक्षी योजना है, इसके तहत एक नये संसद भवन का निर्माण किया जाएगा। सभी केन्द्रीय मंत्रालयों को आसपास ही स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा सेंट्रल विस्टा के आसपास की धरोहर इमारतों पर भी कार्य किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के तहत कुल आठ सरकारी कार्यालय बनाये जायेंगे, इसमें नया संसद भवन, साउथ ब्लॉक के निकट एक आवासीय काम्प्लेक्स निर्मित किया जाएगा, जहाँ पर प्रधानमंत्री व उपराष्ट्रपति का निवास स्थल होगा।

3. किस अफ्रीकी देश को FATF की ‘ग्रे लिस्ट’ में डाला गया है?
उत्तर – मॉरिशस
मॉरिशस को हाल ही में FATF (Financial Action Task Force) की ‘ग्रे लिस्ट’ में सूचीबद्ध किया गया है। इससे भारत में मॉरिशस से आने वाले विदेशी पोर्टफोलियो निवेश पर अनिश्चितता उत्पन्न हो गयी है।

4. जीवन बीमा कंपनियों के लिए क्षतिपूर्ति आधारित स्वास्थ्य बीमा उत्पादों के मामले की समीक्षा के लिए किसकी अध्यक्षता में IRDAI समिति का गठन किया गया है?
उत्तर – एम.आर. कुमार
बीमा रेगुलेटर IRDAI ने जीवन बीमा कंपनियों के लिए क्षतिपूर्ति आधारित स्वास्थ्य बीमा उत्पादों की सम्भावना के लिए एक समिति का गठन किया गया। इस 9 सदस्यीय समिति के अध्यक्ष LIC के चेयरमैन एम.आर. कुमार हैं।

5. हाल ही में किस अंतर्राष्ट्रीय बैंक ने ग्लोबल सिक्योरिटीज मार्केट में पहली बार मसाला बांड्स को सूचीबद्ध किया है?
उत्तर – एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक
एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक ने पहली बार गिफ्ट सिटी के इंडिया इंटरनेशनल एक्सचेंज में ग्लोबल सिक्योरिटीज मार्केट में पहली बार मसाला बांड्स को सूचीबद्ध किया है। एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक ने 10 वर्ष के लिए 850 करोड़ रुपये के मसाला बांड्स को सूचीबद्ध किया है। यह बांड्स इंडिया इंटरनेशनल एक्सचेंज और लक्समबर्ग में सूचीबद्ध किये गये हैं।

Saturday, February 22, 2020

हिंदी करंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी: 22 फरवरी 2020

हिंदी करंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी: 22 फरवरी 2020

1. भारत के 22वें विधि आयोग का कार्यकाल कितना है?
उत्तर: 3 वर्ष
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में भारत के 22वें विधि आयोग के गठन को मंजूरी दी। प्रस्तावित विधि आयोग का कार्यकाल तीन वर्ष है। पिछले विधि आयोग का कार्यकाल, जो सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति बीएस चौहान की अध्यक्षता में था, पिछले अगस्त में समाप्त हुआ। सर्वोच्च न्यायालय के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश या एक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश द्वारा विधि आयोग की अध्यक्षता की जाएगी। यह जटिल कानूनी मुद्दों पर केंद्र सरकार को परामर्श देने का कार्य करेगा।

2. राम मंदिर परिसर विकास समिति का अध्यक्ष किसे चुना गया है?
उत्तर: नृपेन्द्र मिश्रा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा को राम मंदिर परिसर विकास समिति का अध्यक्ष चुना गया है। राम जन्मभूमि न्यास के प्रमुख नृत्य गोपाल दास को श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट का अध्यक्ष चुना गया है।

3. IRCTC द्वारा विशेष तीर्थयात्रा पर्यटक ट्रेन श्री रामायण एक्सप्रेस को किस राज्य / केंद्रशासित प्रदेश से शुरू किया जाएगा?
उत्तर: नई दिल्ली
IRCTC ने हाल ही में घोषणा की कि भारतीय रेलवे एक विशेष तीर्थयात्रा पर्यटक ट्रेन श्री रामायण एक्सप्रेस संचालित करने जा रही है। आईआरसीटीसी की विशेष ट्रेन, जो भगवान राम से जुड़े तीर्थ स्थलों को कवर करेगी, जिसे ‘रामायण सर्किट ऑफ इंडिया’ के रूप में जाना जाता है, इसे 28 मार्च से नई दिल्ली से शुरू किया जाएगा। इसमें पांच एसी 3 टियर कोच सहित कुल दस कोच होंगे। 16 रात-17 दिनों की इस यात्रा की बुकिंग ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर की जाएगी।

4. किस राज्य द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती को ‘राज्य महिला बाल संरक्षण दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा?
उत्तर: तमिलनाडु
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई. पलानीस्वामी ने हाल ही में राज्य विधानसभा में घोषणा की है कि तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के जन्मदिवस 24 फरवरी को राज्य में ‘महिला और बाल संरक्षण दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने राज्य के मुसलमानों के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं की भी घोषणा की, राज्य के मुस्लिम विद्वानों (उलेमाओं) की पेंशन को दोगुना करके 3000 रुपए कर दिया गया है।

5. हाल ही में सुर्खियों में रही दिव्या काकरान, पिंकी और सरिता मोर किस खेल से जुड़ी हुई हैं?
उत्तर: कुश्ती
दिव्या काकरान ने हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। दिव्या ने 68 किग्रा वर्ग में सभी चार मुकाबले जीते। अन्य भारतीय पहलवान पिंकी और सरिता मोर ने भी क्रमश: महिलाओं के 55 किग्रा और 59 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। इससे पहले आशु, आदित्य कुंडू और हरदीप ने चैंपियनशिप में ग्रीको-रोमन कुश्ती में भारत के लिए कांस्य पदक जीते।

Friday, February 21, 2020

हिंदी करंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 21 फरवरी 2020

हिंदी करंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 21 फरवरी 2020

1. कीटनाशक प्रबंधन बिल, 2020 के अनुसार डिफाल्टर कीटनाशक कंपनियों से वसूले गए जुर्माने तथा राज्य व केंद्र सरकार के योगदान से निर्मित फण्ड की राशि कितनी होगी?
उत्तर – 50,000 करोड़ रूपये
इस बिल के द्वारा 50,000 करोड़ रूपये के फण्ड का निर्माण किया जायेगा। इस राशि को डिफाल्टर कीटनाशक कंपनियों से वसूले गए जुर्माने तथा राज्य व केंद्र सरकार के योगदान से जुटाया जायेगा।

2. हाल ही में अशरफ गनी को किस देश का राष्ट्रपति चुना गया?
उत्तर – अफगानिस्तान
सितम्बर, 2019 में हुए राष्ट्रपति चुनावों के परिणाम की घोषणा हाल ही में अफ़ग़ानिस्तान के चुनाव आयोग द्वारा की गयी। इन चुनावों में अशरफ गनी को 50.64% वोट प्राप्त हुए।

3. भारत का पहला सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त हवाईअड्डा कौन सा बना?
उत्तर –दिल्ली हवाईअड्डा
दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा भारत का पहला सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त हवाईअड्डा बन गया है। इस हवाईअड्डे ने 2018 पर्यावरण दिवस के बाद सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनने के लिए कार्य शुरू कर दिया था।
दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे में प्लास्टिक के स्थान पर ईको-फ्रेंडली विकल्पों का इस्तेमाल किया जाता है। यह ज़रूरी है क्योंकि यह देश के अग्रणी अवाई अड्डों में से एक है। प्रतिवर्ष 68.5 मिलियन यात्री दिल्ली हवाईअड्डे से सफ़र करते हैं।

4. किस देश ने पॉइंट बेस्ड इमीग्रेशन (आप्रवासन) सिस्टम लॉंच करने की घोषणा की है?
उत्तर –यूनाइटेड किंगडम
यूनाइटेड किंगडम की गृह सचिव प्रीती पटेल ने हाल ही में देश में पॉइंट बेस्ड इमीग्रेशन शुरू करने की घोषणा की है। इस सिस्टम के तहत उन लोगों को वीजा दिया जाएगा जिनके पास जरूरी अंक होंगे। इस नई प्रणाली का उद्देश्य उच्च कौशल युक्त लोगों को देश में आकर्षित करना है। यह नई प्रणाली संभवत 1 जनवरी, 2021 से लागू होगी।

5. सैयद अता हसनैन, राजेंद्र सिंह और कृष्ण वत्स को हाल ही में किस भारतीय संगठन का सदस्य चुना गया?
उत्तर – राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA)
सैयद अता हसनैन, राजेंद्र सिंह और कृष्ण वत्स को हाल ही में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का सदस्य नियुक्त किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरमैन है।

Thursday, February 20, 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 20 फरवरी 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 20 फरवरी 2020



1. अस्पतालों के आधुनिकीकरण के लिए किस राज्य ने ‘नाडू-नेडू’ योजना लांच की?
उत्तर – आंध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने हाल ही में ‘नाडू-नेडू’ योजना लांच की। इस योजना के तहत तीन वर्षों में सरकारी अस्पतालों का आधुनिकीकरण किया जाएगा। इसके लिए सरकार 15,337 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान करेगी। इस योजना के तहत अस्पतालों को देश के सबसे बेहतरीन अस्पतालों की तरह बनाया जाएगा।

2. जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप 2021 का आयोजन किस देश में किया जाएगा?
उत्तर – भारत
अंतर्राष्ट्रीय हॉकी ने हाल ही में घोषणा की है कि जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप 2021 का आयोजन भारत में किया जाएगा। जबकि महिला जूनियर विश्व कप का आयोजन दक्षिण अफ्रीका के पोत्शेफस्त्रूम में किया जाएगा। इस वर्ष कॉन्टिनेंटल क्वालीफ़ायर मैचों का आयोजन किया जाएगा।

3. युवा उद्यमिता विकास अभियान और चीफ मिनिस्टर अपरेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम किस राज्य की योजनायें हैं?
उत्तर – उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश सरकार ने बजट में दो योजनाओं की घोषणा की है। चीफ मिनिस्टर अपरेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम के तहत राज्य के युवाओं को MSME इकाइयों में ऑन-जॉब ट्रेनिंग व रोज़गार प्रदान किया जाएगा। इस दौरान स्टाईपेंड भी प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा राज्य में युवा उद्यमिता विकास अभियान हब स्थापित किये जायेंगे, इनमे उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत दो लाख युवाओं को विभिन्न प्रकार का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इन योजनाओं के लिए क्रमशः 100 करोड़ रुपये तथा 50 करोड़ रुपये आबंटित किए गये हैं।

4. रक्षा अध्ययन व विश्लेषण संस्थान (IDSA) का नाम किस केन्द्रीय मंत्री के नाम पर रखा गया है?
उत्तर – मनोहर पर्रिकर
मनोहर पर्रिकर 2014 से 2017 के बीच देश के रक्षा मंत्री रहे। हाल ही में रक्षा व विश्लेषण संस्थान (IDSA) का नाम बदलकर मनोहर मनोहर पर्रिकर रक्षा अध्ययन संस्थान रखा गया है। उन्होंने अपने कार्यकाल में वन रैंक वन पेंशन वन स्कीम योजना के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। IDSA की स्थापना 1965 में की गयी थी। इसका उद्देश्य रक्षा क्षेत्र के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करना है।

5. ‘साइल हेल्थ कार्ड’ स्कीम को किस वर्ष लांच किया गया था?
उत्तर – 2015
भारत सरकार ने 19 फरवरी, 2020 को साइल हेल्थ कार्ड दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। साइल हेल्थ कार्ड स्कीम को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 19 फरवरी, 2015 को लांच किया था। इस योजना का उद्देश्य मिट्टी की उपजाऊ क्षमता का मूल्यांकन करना था। इस योजना के तहत प्रत्येक दो वर्ष बाद साइल हेल्थ कार्ड जारी किये जाते हैं। इसके द्वारा किसानों को खेत में उर्वरक की उचित मात्र डालने में आसानी होती है, इससे बड़े पैमाने पर अतिरिक्त उर्वरक के उपयोग में कमी आई है।

Wednesday, February 19, 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 19 फरवरी 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 19 फरवरी 2020

1. जम्मू-कश्मीर के लिए प्रस्तावित परिसीमन आयोग का प्रमुख किसे नामित किया गया है?
उत्तर – सुशील चन्द्र
चुनाव आयुक्त सुशील चन्द्र को जम्मू-कश्मीर के लिए परिसीमन आयोग का प्रमुख नियुक्त किया गया है। जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 के अनुसार जम्मू-कश्मीर विधानसभा की सीटों को 107 से बढ़ाकर 114 किया जाएगा, इसके लिए भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा परिसीमन किया जाएगा।

2. किस वैश्विक वित्तीय संस्थान द्वारा भारत सरकार की अटल भूजल योजना के लिए 450 मिलियन डॉलर का ऋण प्रदान किया जाएगा?
उत्तर – विश्व बैंक
17 फरवरी, 2020 को विश्व बैंक और भारत सरकार ने अटल भूजल योजना के लिए 450 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किये। इसके द्वारा भूजल संस्थानों को मज़बूत किया जाएगा तथा भूजल संसाधनों ह्रास को रोकने के लिए प्रयास किये जायेंगे।
‘राष्ट्रीय भूजल प्रबंधन सुधार कार्यक्रम’ (अटल भूजल योजना) के क्रियान्वयन उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और हरियाणा में किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत 78 जिलों को कवर किया जाएगा, इन जिलों का चयन भूमिगत जल के ह्रास के आधार पर किया गया है।

3. 15वें वित्त आयोग ने किसकी अध्यक्षता में कृषि निर्यात पर उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समूह का गठन किया है?
उत्तर – संजीव पुरी
हाल ही में 15वें वित्त आयोग ने संजीव पुरी की अध्यक्षता में कृषि निर्यात पर उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समूह का गठन किया है। इस समिति के अन्य सदस्य पूर्व कृषि सचिव राधा सिंह, APEDA के चेयरमैन पवन बोर्थाकुर हैं। यह समिति 2021-22 से 2025-26 के लिए कृषि सुधार व निर्यात को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकारों को प्रदर्शन आधारित इंसेंटिव देने के लिए सुझाव देगी।

4. निर्यात वस्तुओं के स्त्रोत का जिला-वार डाटा एकत्रित करने के लिए किस संगठन से हाल ही में प्रक्रिया शुरू की है?
उत्तर – केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर व सीमा शुल्क बोर्ड
केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर व सीमा शुल्क बोर्ड ने हाल ही में निर्यात वस्तुओं के स्त्रोत का जिला-वार डाटा एकत्रित करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस प्रक्रिया के द्वारा देश के विभिन्न जिलों के निर्यात उत्पादों की जानकारी मिल सकेगी। इस डाटा का उपयोग करके बेहतर व प्रभावशाली नीतियां बनायीं जा सकती हैं, जिनके द्वारा निर्यात को अधिक बढ़ावा मिलेगा।

5. वर्ल्ड पापुलेशन व्यू की हालिया रिपोर्ट के अनुसार विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में भारत का स्थान कौन सा है?
उत्तर – पांचवा
अमेरिका बेस्ड थिंक टैंक ‘वर्ल्ड पापुलेशन व्यू’ की हालिया रिपोर्ट के अनुसार 2019 में भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यस्था रही, भारत की कुल जीडीपी 2.94 ट्रिलियन डॉलर है। भारत ने यूनाइटेड किंगडम और फ्रांस को पछाड़ कर पांचवा स्थान हासिल किया है। PPP (Purchasing power parity) की तर्ज़ पर भारत की जीडीपी (PPP) 10.51 ट्रिलियन डॉलर है जो कि जापान और जर्मनी से भी अधिक है।

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 18 फरवरी 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 18 फरवरी 2020

1. हाल ही में किस राज्य ने ‘योधावु’ नामक मोबाइल एप्प लांच की है?
उत्तर – केरल
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने हाल ही में ‘योधावु’ नामक मोबाइल एप्प लांच की, इस एप्प का उदेश्य राज्य में नशीली दवाओं पर रोक लगाना है। इस एप्प को कोच्ची पुलिस द्वारा लांच किया गया है। इसके माध्यम से लोग पुलिस को नशीली दवाओं के वितरण इत्यादि की जानकारी दे सकते हैं।

2. आरबीआई का मौजूदा लेखा वर्ष क्या है?
उत्तर – जुलाई-जून
वर्तमान समय में आरबीआई का लेखा वर्ष जुलाई-जून है। हाल ही में केन्द्रीय बैंक के निर्देशकों ने आरबीआई के लेखा वर्ष को सरकार के वित्त वर्ष (अप्रैल-मार्च) के साथ शुरू करने के लिए सुझाव दिया है। आरबीआई ने चिंतन के लिए इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार को प्रेषित किया है।

3. भारत-बांग्लादेश के बीच सम्प्रीती-IX अभ्यास का आयोजन किस शहर में किया गया?
उत्तर – उमरोई (मेघालय)
भारत और बांग्लादेश के बीच 3 फरवरी से 16 फरवरी, 2020 के बीच “सम्प्रीती” युद्ध अभ्यास का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का आयोजन मेघालय के उमरोई में किया गया।
यह युद्ध अभ्यास भारत और बांग्लादेश के बीच रक्षा सहयोग का हिस्सा है। द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की दृष्टि से यह अभ्यास काफी महत्वपूर्ण है। गौरतलब है कि यह दोनों देशों के बीच सैन्य अभ्यास का 9वां संस्करण है। इस अभ्यास में दोनों देशों के सैनिकों ने आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन में हिस्सा लिया।

4. 2020 फिल्मफेयर अवार्ड्स में किस बॉलीवुड फिल्म ने 13 पुरस्कार जीते?
उत्तर – गली बॉय
‘गली बॉय’ फिल्म ने 13 फिल्मफेयर अवार्ड अपने नाम किया। इस फिल्म को 13 श्रेणियों में नामित किया गया था, इस फिल्म ने इन सभी 13 श्रेणियों में अवार्ड जीते। इससे पहले ‘ब्लैक’ फिल्म ने 11 फिल्मफेयर अवार्ड जीते थे। इस फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (रणवीर सिंह), सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (आलिया भट्ट) इत्यादि का पुरस्कार जीता।

5. तेलंगाना की बायोटेक्नोलॉजी व जीव विज्ञान फोरम ‘बायो एशिया 2020’ की थीम क्या है?
उत्तर – Today For Tomorrow
तेलंगाना सरकार हैदराबाद में 17-19 फरवरी, 2020 के दौरान बायो-एशिया शिखर सम्मेलन 2020 का आयोजन कर रही है। इस शिखर सम्मेलन में जीव विज्ञान कंपनियों तथा उनके निवेश की क्षमताओं पर फोकस किया जाएगा।
इस शिखर सम्मेलन में अनुसंधानकर्ता, निवेशक, स्टार्टअप्स तथा स्वास्थ्य प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन में जीव विज्ञान उद्योग के विकास पर बल दिया जाएगा। इस शिखर सम्मेलन की थीम ‘Today for Tomorrow’ है।

Monday, February 17, 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 16-17 फरवरी 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 16-17 फरवरी 2020

1. ‘राष्ट्रीय समुद्री धरोहर कॉम्पेक्स’ की स्थापना देश के किस राज्य में की जायेगी?
उत्तर – गुजरात
भारत और पुर्तगाल ने हाल ही में गुजरात के लोथल में विश्व स्तरीय ‘राष्ट्रीय समुद्री धरोहर कॉम्पेक्स’ की स्थापना के लिए ज्ञापन समझौते पर हस्ताक्षर किये। इस ज्ञापन समझौते पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सौसा की उपस्थिति में हस्ताक्षर किये गये। इस काम्प्लेक्स में भारत की समृद्ध विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा। इस दौरान भारत और पुर्तगाल ने विभिन्न क्षेत्रों में कुल 14 समझौतों पर हस्ताक्षर किये।

2. भारत की तीसरी कॉर्पोरेट यात्री ट्रेन का नाम क्या है?
उत्तर – काशी महाकाल एक्सप्रेस
भारतीय रेलवे की सब्सिडियरी IRCTC तीसरी कॉर्पोरेट यात्री ट्रेन ‘काशी महाकाल एक्सप्रेस’ को लांच करने जा रही है। इस ट्रेन को वाराणसी-इंदौर रूट पर चलाया जाएगा। इस प्रीमियम ट्रेन को IRCTC द्वारा चलाया जायेगा। यह ट्रेन इंदौर के निकट ओमकारेश्वर मंदिर, उजैन में महाकालेश्वर मंदिर तथा वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर को कनेक्ट करेगी। लखनऊ-दिल्ली तथा अहमदबाद-मुंबई रूट पर दो तेजस एक्सप्रेस ट्रेनों को चलाया जा रहा है।

3. यश भारती अवार्ड किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश का सर्वोच्च पुरस्कार है?
उत्तर – उत्तर प्रदेश
यश भारती उत्तर प्रदेश का सर्वोच्च पुरस्कार है। इसकी स्थापना 1994 में की गयी थी। हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने यश भारती पुरस्कार के स्थान पर राज्य सांस्कृतिक पुरस्कार शुरू करने का निर्णय लिया है। यह पुरस्कार राज्य की महान हस्तियों को प्रदान किया जाएगा, जो संगीत, आधुनिक व पारंपरिक कला, लोक बोलियों, नृत्य, शिल्प इत्यादि में उत्कृष्ट योगदान देते हैं।

4. भारत की पहली इंटर-सिटी इलेक्ट्रिक बस सेवा किस राज्य में शुरू की गयी है?
उत्तर – महाराष्ट्र
14 फरवरी, 2020 को मुंबई और पुणे के बीच पहली इंटर-सिटी इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू की गयी। यह बस प्रत्येक दो दिन में मुंबई और पुणे के बीच परिवहन करेगी। इस बस सेवा को केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा लांच किया गया।
इस बस में 43 लोगों के बैठने का स्थान है। एक बार चार्ज करने पर यह बस 300 किलोमीटर का फासला तय कर सकती है। भारत सरकार इस प्रकार की बस सेवा महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में भी शुरू करेगी। इस बस को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत चलाया जायेगा।

5.’मिलन’ नामक बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास की थीम क्या है?
उत्तर – Synergy Across the Seas
भारतीय नौसेना ‘मिलन 2020’ नामक नौसैनिक अभ्यास का आयोजन विशाखापत्तनम में करेगी। इस अभ्यास में विभिन्न देशों की नौसेनाएं हिस्सा लेंगी। ‘मिलन’ का पूर्ण स्वरुप ‘Multilateral Naval Exercise’ है। इसमें बड़ी संख्या में युद्ध पोत तथा वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति हिस्सा लेंगे। यह अभ्यास हिन्द महासागर क्षेत्र में आयोजित किया जाने वाला सबसे बड़ा बहुपक्षीय नौसैनिक अभ्यास है। इस अभ्यास का आयोजन मार्च में आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में किया जाएगा।

Tuesday, February 11, 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 11 फरवरी 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 11 फरवरी 2020

1. किस राज्य ने सब्सिडाइज्ड भोजन के लिए ‘कुदुम्बश्री’ होटल स्थापित करने का निर्णय लिया है?
उत्तर – केरल
केरल सरकार ने रियायती दरों पर भोजन उपलब्ध करवाने के लिए ‘कुदुम्बश्री’ होटल स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसकी घोषणा राज्य के बजट के दौरान की गयी। इन होटलों की स्थापना 1034 स्थानीय निकायों में की जायेगी। इन होटलों में 25 रुपये में भोजन उपलब्ध होगा।

2. किस राज्य की मेट्रो रेल सेवा देश की दूसरी सबसे बड़ी ऑपरेशन मेट्रो नेटवर्क बन गयी है?
उत्तर – हैदराबाद मेट्रो
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने हाल ही में हैदराबाद और सिकंदराबाद के बीच हैदराबाद मेट्रो के हिस्से का उद्घाटन किया। इसके साथ हैदराबाद मेट्रो देश की दूसरी सबसे बड़ी ऑपरेशनल मेट्रो बन गयी है। भारत का सबसे बड़ा मेट्रो रेल नेटवर्क दिल्ली मेट्रो रेल है। हैदराबाद मेट्रो परियोजना की कुल लागत 20,000 करोड़ रूपए है, इसका निर्माण लार्सेन एंड टुब्रो द्वारा किया जा रहा है।

3. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहे अनूप मिश्रा का व्यवसाय क्या है?
उत्तर – सेना में मेजर
भारतीय थलसेना के मेजर अनूप मिश्रा को स्नाइपर बुलेट्स के विरुद्ध बुलेटप्रूफ जैकेट के निर्माण करने के लिए जाना जाता है। हाल ही में उन्होंने एक हेलमेट का निर्माण किया है, यह हेलमेट 10 मीटर की दूरी से AK-47 की गोली को रोकने में सक्षम है। इसके अलावा थलसेना के कॉलेज ऑफ़ मिलिट्री इंजीनियरिंग ने एक निजी फर्म के साथ मिलकर भारत के प्रथम और विश्व के सबसे सस्ते गनशॉट लोकेटर ‘पार्थ’ का निर्माण किया है। यह गनशॉट लोकेटर 400 मीटर की दूसरी से गोलीबारी का पता लगा सकता है।

4. किस राज्य ने मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना लांच की है, जिसके तहत ज़रूरतमंद परिवारों को 6000 रुपये की वार्षिक सहायता प्रदान की जाएगी?
उत्तर – हरियाणा
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हाल ही में मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना लांच की है। इस योजना के तहत राज्य के ज़रूरतमंद परिवारों को 6000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जायेगी। इस योजना का लाभ उन परिवारों को होगा जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय 1.80 लाख रुपये तक है और जिनके पास 5 एकड़ से कम भूमि है। इसके तहत केंद्र सरकार विभिन्न योजनाओं, पेंशन योजना तथा फसल बीमा योजना का प्रीमियम खाते से अपने आप ही कट जाएगा।

5. अरुण-III जलविद्युत परियोजना किस राज्य से सम्बंधित है, जिसका निर्माण भारत की सहायता से किया जा रहा है?
उत्तर – नेपाल
अरुण-III नेपाल की सबसे बड़ी जलविद्युत परियोजना है। इस 900 मेगावाट की परियोजना का निर्माण नेपाल में 1.04 मिलियन डॉलर की लागत से किया जा रहा है। इस परियोजना को भारत की वित्तीय सहायता से निर्मित किया जाएगा, इसे पांच वर्ष में पूरा कर लिया जायेगा। इसका निर्माण भारत सरकार व हिमाचल प्रदेश सरकार की सतलुज जल विद्युत् निगम अरुण-III पॉवर डेवलपमेंट कंपनी के जॉइंट वेंचर द्वारा किया जा रहा है।
हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 9-10 फरवरी 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 9-10 फरवरी 2020

1. अंटार्कटिका प्रायदीप के एस्पेरान्ज़ा बेस पर हाल ही में तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, अब यह अंटार्कटिका का सबसे गर्म स्थान बन गया है, एस्पेरान्ज़ा बेस अंटार्कटिका में किस देश का अनुसन्धान स्टेशन है?
उत्तर – अर्जेंटीना
एस्पेरान्ज़ा बेस (होप बेस) अंटार्कटिका के ट्रिनिटी प्रायदीप की होप बे में स्थित अर्जेंटीना का स्थायी अनुसन्धान स्टेशन है।

2. भारतीय रक्षा क्षेत्र से संबंधति ‘प्रणाश’ क्या है?
उत्तर – मिसाइल
‘प्रणाश’ भारत की सामरिक बैलिस्टिक मिसाइल है, इसका निर्माण रक्षा अनुसन्धान व विकास संगठन (DRDO) द्वारा किया जा रहा है। इस मिसाइल की स्ट्राइक रेंज लगभग 200 किलोमीटर है। यह 150 किलोमीटर की स्ट्राइक रेंज वाली प्रहार मिसाइल का एडवांस्ड संस्करण है। प्रणाश एक सतह से सतह तक मार कर सकने वाली मिसाइल है, इसका उपयोग थलसेना तथा वायुसेना द्वारा किया जाएगा।

3. नसीम शाह टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले सबसे युवा गेंदबाज़ बने, वे किस देश से हैं?
उत्तर – पाकिस्तान
पाकिस्तानी क्रिकेटर नसीम शाह हाल ही में टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले सबसे युवा गेंदबाज़ बने गये हैं, उन्होंने यह कारनामा 16 वर्ष तथा 359 दिन की आयु में किया। उन्होंने 9 फरवरी, 2020 को बांग्लादेश के विरुद्ध यह कारनामा किया।

4. ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय सम्मेलन 2020 का आयोजन किस शहर में किया गया?
उत्तर – मुंबई
हाल ही में मुंबई में ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय सम्मेलन 2020 का समापन हुआ। इस सम्मेलन में सार्वजनिक सेवाओं को प्रदान करने के लिए डिजिटल प्लेटफार्म के उपयोग को बढ़ावा देने पर फोकस किया गया।

5. किस अमेरिकी अंतरिक्षयात्री ने हाल ही में महिला वर्ग में अन्तरिक्ष में सबसे अधिक समय व्यतीत करने का रिकॉर्ड बनाया?
उत्तर – क्रिस्टीना कोच
अमेरिकी अन्तरिक्षयात्री क्रिस्टीना कोच ने महिला वर्ग में अन्तरिक्ष में सबसे अधिक समय व्यतीत करने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन पर कुल 328 दिन बिताये। वे 6 फरवरी को पृथ्वी पर वापस लौटीं।

Saturday, February 8, 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 8 फरवरी 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 8 फरवरी 2020

1. भारत-अफ्रीका के रक्षामंत्रियों की पहली बैठक का आयोजन किस शहर में किया गया?
उत्तर – लखनऊ
11वें DefExpo के दौरान लखनऊ में भारत-अफ्रीका के रक्षामंत्रियों की पहली बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में लखनऊ डिक्लेरेशन को अंगीकृत किया गया। इस बैठक में CDS बिपिन रावत तथा तीनों सेनाओं के प्रमुख भी शरीक हुए।


2. पांचवें भारत-रूस सैन्य औद्योगिक सम्मेलन का आयोजन किस शहर में किया गया?
उत्तर – लखनऊ
लखनऊ में पांचवें भारत-रूस सैन्य औद्योगिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसका आयोजन DefExpo के साथ किया गया। इस दौरान रूस और भारत की कंपनियों के बीच 14 समझौतों पर हस्ताक्षर किये गये। इसमें राडार सिस्टम, रक्षा उपकरण, ASW राकेट लांचर, 3डी मॉडलिंग इत्यादि शामिल हैं। इसमें प्रमुख समझौते BHEL, भारत डायनामिक्स लिमिटेड और विस्टा कण्ट्रोल के बीच किये गये।


3. 22वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय सी फ़ूड शो का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है?
उत्तर – कोच्ची
केरल के कोच्ची शहर में 12 वर्ष के बाद भारतीय अंतर्राष्ट्रीय सी फ़ूड शो का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्घाटन केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान द्वारा 7 फरवरी, 2020 को किया गया। इस प्रदर्शनी में देश भर के समुद्री उत्पाद आयातक व निर्यातक हिस्सा ले रहे हैं। इस प्रदर्शनी की थीम ‘Blue Revolution: Beyond production to value addition’ है। इसका आयोजन MPEDA (Marine Product Export Development Authority) द्वारा Seafood Exporters’ Association of India के साथ मिलकर किया जा रहा  है।


4. किस राज्य के सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग, सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण विभाग का नाम बदलकर ‘जल शक्ति विभाग’ रखा गया है?
उत्तर – जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर प्रशासन द्वारा सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग, सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण विभाग का नाम बदलकर ‘जल शक्ति विभाग’ रखा गया है। यह कार्य लेफ्टिनेंट जनरल जी.सी. मुर्मू की अध्यक्षता में प्रशासनिक परिषद द्वारा किया गया। प्रशासनिक परिषद् ने जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन को मंज़ूरी दी है, इसके तहत जम्मू-कश्मीर में दिसम्बर, 2021 तक सभी घरों को पाइप के द्वारा पेयजल द्वारा उपलब्ध करवाया जाएगा। इस योजना के क्रियान्वयन के लिए मिशन निदेशालय की स्थापना की जायेगी। इस योजना के शुरूआती चरण में जून, 2020 तक जम्मू-कश्मीर के सात जिलों में पाइप द्वारा 100% पेयजल की आपूर्ति की जायेगी।


5. DefExpo में ‘खगान्तक’ नामक स्वदेशी मिसाइल को प्रदर्शित किया गया, इस मिसाइल का निर्माण किस फर्म द्वारा किया गया है?
उत्तर – JSR डायनामिक्स
भारत की एक निजी फर्म JSR डायनामिक्स ने DefExpo में ‘खगान्तक’ नामक स्वदेशी मिसाइल को प्रदर्शित किया है, यह मिसाइल हवा से ज़मीन पर हमला कर सकती है। इस मिसाइल की मारक रेंज 180 किलोमीटर है। इस मिसाइल का उपयोग एक गाइडेड वेपन के रूप में किया जा सकता है, इसमें अपने लक्ष्य को पहचानने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग किया गया है। इस प्रकार की मिसाइलों से ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम को बढ़ावा मिलेगा तथा विदेशी रक्षा उपकरण निर्माताओं पर भारत की निर्भरता कम होगी।

Friday, February 7, 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 7 फरवरी 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 7 फरवरी 2020

1. अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक सम्पदा सूचकांक 2020 में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?
उत्तर – 40
5 फरवरी, 2020 को यू.एस. चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के वैश्विक नवोन्मेष नीति केंद्र (GIPC) ने अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक जारी किया। इस सूचकांक में 53 अर्थव्यवस्थाओं का मूल्यांकन किया गया है। इस सूचकांक में भारत 4 स्थानों की गिरावट के साथ 40वें पायदान पर पहुँच गया है। पिछले वर्ष इस सूचकांक में भारत 36वें स्थान पर था। इस वर्ष भारत ने अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक में 16 .22 का स्कोर हासिल किया है। भारत के स्कोर में पिछले वर्ष के मुकाबले 7% वृद्धि हुई है। परन्तु अन्य देशों के मुकाबले तुलनात्मक प्रदर्शन के आधार पर भारत की रैंकिंग में चार स्थानों की गिरावट आई है। इस सूचकांक में 42.66 के स्कोर के साथ अमेरिका पहले स्थान पर है। इसके बाद यूनाइटेड किंगडम, स्वीडन, फ्रांस, जर्मनी और आयरलैंड का स्थान है।

2. ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स ने किस एशियाई देश के लिए ‘चिल्ड्रेन्स प्रोटेक्शन फण्ड’ लांच किया है?
उत्तर – भारत
ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स ने भारत के लिए ‘चिल्ड्रेन्स प्रोटेक्शन फण्ड’ लांच किया है। इस फण्ड के द्वारा बच्चों के शोषण को रोकने के लिए कार्य किया जाएगा। यह फण्ड उनकी परोपकारी संस्था ‘ब्रिटिश एशियाई ट्रस्ट’ का हिस्सा है, इसकी स्थापना 2007 में की गयी थी। इस फण्ड की स्थापना दक्षिण एशिया में निर्धनता का मुकाबले करने के लिए की गयी थी।

3. हाल ही में किस भारतीय शहर को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल का प्रमाणपत्र प्रदान किया गया?
उत्तर – जयपुर
5 फरवरी को राजस्थान के जयपुर शहर को यूनेस्को ने विश्व धरोहर प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। यह प्रमाणपत्र यूनेस्को के महानिदेशक ऑड्रे अजूले द्वारा प्रदान किया गया, वे इन दिनों भारत की यात्रा पर आये हैं।
इससे पहले राजस्थान के जयपुर शहर को UNESCO ने विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था, यह घोषणा अज़रबैजान के बाकू में UNESCO के 43वें सत्र में की गयी।
जयपुर की स्थापना सवाई जयसिंह II के संरक्षण में 1727 ईस्वी में की गयी थी। जयपुर अपनी स्थापत्य विरासत और जीवंत संस्कृति के लिए जाना जाता है। इसका शहर नियोजन प्राचीन हिन्दू, मुग़ल तथा समकालीन पाश्चात्य विचारो का संगम है।

4. केन्द्रीय कैबिनेट ने कितने IIIT संस्थानों को राष्ट्रीय महत्व के संस्थान का दर्जा दिया है?
उत्तर – 5
5 फरवरी, 2020 को केन्द्रीय कैबिनेट ने पांच Indian Institute of Information Technology (IIIT) को राष्ट्रीय महत्व के संस्थान का दर्जा देने के लिए मंज़ूरी दी। कैबिनेट ने सूचना प्रौद्योगिकी कानून (संशोधन) विधेयक, 2020 को मंज़ूरी दी। इस बिल के अनुसार पांच Indian Institute of Information Technology (IIIT) संस्थानों को राष्ट्रीय महत्व के संस्थान का दर्जा दिया जाएगा, यह संस्थान बैचलर इन टेक्नोलॉजी, मास्टर ऑफ़ टेक्नोलॉजी, बी.टेक और पीएचडी की डिग्री प्रदान कर सकेंगे।

5. इजराइल के एल्बित सिस्टम ने किस भारतीय कंपनी के साथ गैर-मानवीय हवाई वाहन (UAV) निर्मित करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं?
उत्तर – हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड
DefExpo 2020 के दौरान हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड और इजराइल के एल्बित सिस्टम्स ने ज्ञापन समझौते पर हस्ताक्षर किये। इस समझौते के तहत दोनों कंपनियां गैर-मानवीय हवाई वाहन (UAV) का विकास करेंगी। इस UAV का निर्माण समुद्री तथा थलीय सैन्य ऑपरेशन के लिए किया जाएगा। इन UAV से हेलीकाप्टर की रख-रखाव लागत में कमी आएगी। इन UAV की सहायता से दुर्गम व असुरक्षित इलाकों में निगरानी की जा सकती है।

Thursday, February 6, 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 6 फरवरी 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 6 फरवरी 2020

1. किस राज्य सरकार ने नागरिकों को विभिन्न सरकारी सेवाओं की होम डिलीवरी के लिए ‘जनसेवक’ योजना की घोषणा की?
उत्तर – कर्नाटक
कर्नाटक सरकार ने हाल ही में ‘जनसेवक’ नामक योजना की घोषणा की है, इस योजना के तहत नागरिकों को विभिन्न सरकारी सेवाओं की होम डिलीवरी की जायेगी। इस योजना के तहत लोगों को राशन कार्ड, वरिष्ठ नागरिक पहचान पत्र तथा स्वास्थ्य कार्ड घर तक पहुंचा दिए जायेंगे। यह योजना ‘सकल’ नामक योजना का हिस्सा है, इसमें राज्य के 11 विभागों की 53 सेवाएं शामिल की जायेंगी। पहले इस योजना का क्रियान्वयन दसरहल्ली क्षेत्र में पायलट बेसिस पर किया गया। बाद में इस योजना का क्रियान्वयन अन्य क्षेत्रों में भी किया जाएगा। बाद में इस योजना को बंगलुरु, मैसूरू, मंगलुरू तथा हुब्बली-धारवाड़ में किया जाएगा।

2. केन्द्रीय कैबिनेट ने किस श्रेणी के बैंकों को भारतीय रिज़र्व बैंक के नियमों के अंतर्गत लाने के लिए मंज़ूरी दी?
उत्तर – बहु-राज्यीय कोआपरेटिव बैंक
केन्द्रीय कैबिनेट ने हाल ही में बैंकिंग रेगुलेशन अधिनियम में संशोधन को मंज़ूरी दे दी है। इन संशोधनों के मुताबिक बहु-राज्यीय कोआपरेटिव बैंकों को भारतीय रिज़र्व बैंक के रेगुलेशन के अधीन लाया जाएगा। इससे बैंकों का बेहतर नियमन सुनिश्चित किया जा सकेगा और इन बैंकों में अनियमितताओं पर भी रोक लगेगी। बैंकों का प्रशासनिक कार्य कोआपरेटिव रजिस्ट्रार द्वारा प्रबंधित किया जाएगा। सरकार द्वारा यह निर्णय पंजाब एंड महाराष्ट्र कोआपरेटिव बैंक घोटाले के सामने आने के बाद लिया गया है। इन बैंकों की लेखा परीक्षा आरबीआई के नियमों के तहत की जायेगी।

3. हाल ही में भारत ने किस देश के साथ उच्च शिक्षा तथा अनुसन्धान के क्षेत्र में समझौते पर हस्ताक्षर किये?
उत्तर – नॉर्वे
हाल ही में नॉर्वे और भारत ने उच्च शिक्षा तथा अनुसन्धान के क्षेत्र समझौतों पर हस्ताक्षर किये। इसमें दिल्ली तथा आर्कटिक यूनिवर्सिटी ऑफ़ नॉर्वे के बीच समझौता प्रमुख है, यह समझौता बायो-फोटोनिक्स, स्वास्थ्य व निदान उपकरण तथा नैनोटेक्नोलाजी के क्षेत्र में सहयोग के लिए किये गये हैं।

4. 2018 के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किशोर कुमार सम्मान किसे प्रदान किया गया?
उत्तर – वहीदा रहमान
अभिनेत्री वहीदा रहमान को हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2018 के लिए किशोर कुमार सम्मान पुरस्कार प्रदान किया गया। इस पुरस्कार की स्थापना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा की गयी है। उन्हें यह सम्मान मध्य प्रदेश के संस्कृति मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधो द्वारा प्रदान किया गया। वर्ष 2019 के लिए फिल्म निर्देशक प्रियदर्शन को किशोर कुमार सम्मान प्रदान किया गया है।

5. DefExpo का आयोजन इस शहर में किया जा रहा है?
उत्तर – लखनऊ
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 11वें DefExpo (रक्षा प्रदर्शनी) का उद्घाटन 5 फरवरी, 2020 को किया। इस चार दिवसीय इवेंट में भारतीय रक्षा उद्योग को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा, इससे निर्यात को भी बढ़ावा मिलेगा। DefExpo India – 2020 की थीम “भारत – रक्षा विनिर्माण का उभरता हुआ हब” है। इस प्रदर्शनी का फोकस रक्षा क्षेत्र का डिजिटल परिवर्तन है। इस प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश को रक्षा क्षेत्र में निवेश के लिए उपयुक्त स्थान के रूप में प्रस्तुत किया जायेगा। इस DefExpo के द्वारा विदेशी उपकरण निर्माताओं को भारतीय रक्षा उद्योग के साथ मिलकर कार्य करने का मौका मिलेगा, इससे मेक इन इंडिया को बढ़ावा मिलेगा।

Wednesday, February 5, 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 5 फरवरी 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 5 फरवरी 2020

1. “Sophisticated Analytical & Technical Help Institutes (SATHI)” किस मंत्रालय की पहल है?
उत्तर – विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्रालय
विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग ने “Sophisticated Analytical & Technical Help Institutes (SATHI)” नामक योजना लांच की है। इन संस्थानों में हाई-एंड एनालिटिकल टेस्टिंग उपकरण स्थापित किये जायेंगे। विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग ने प्रतिवर्ष पांच SATHI केन्द्रों की स्थापना की योजना बनायी है। इस प्रकार के संस्थान IIT खड़गपुर, IIT दिल्ली तथा BHU में मौजूद हैं, इनका निर्माण 375 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। यह SATHI केंद्र 24*7 वर्ष भर कार्य करेंगे, इनमे शैक्षणिक संस्थान तथा स्टार्टअप्स कार्य पायेंगे।

2. प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए किस राज्य ने प्रथम पुरस्कार जीता?
उत्तर – मध्य प्रदेश
केन्द्रीय महिला व बाल विकास मंत्री स्मृति इरानी ने प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना अवार्ड्स प्रदान किये। एक करोड़ से अधिक जनसँख्या वाले राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में मध्य प्रदेश ने पहला स्थान हासिल किया, आंध्र प्रदेश को दूसरा तथा हरियाणा को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। एक करोड़ से कम जनसंख्या वाले राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों में दादरा व नगर हवेली को पहला स्थान मिला, इसमें दूसरे स्थान पर हिमाचल प्रदेश तथा तीसरे स्थान पर चंडीगढ़ रहा।

3. किस भारतीय राज्य ने कोरोना वायरस के कारण होने वाले रोग को राजकीय आपदा घोषित किया है?
उत्तर – केरल
केरल की सरकार ने कोरोना वायरस के कारण होने वाले रोग को राजकीय आपदा घोषित कर दिया है। दरअसल केरल में अब तक तीन लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इनमे से दो लोग चीन के वुहान के एक मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई करते हैं। कोरोना वायरस चीन के वुहान शहर में सर्वप्रथम पाया गया था, अब यह 25 देशों में फ़ैल चुका है।

4. हाल ही में किस राज्य में हुबली से धारवाड़ बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम का उद्घाटन किया गया?
उत्तर – कर्नाटक
उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने हाल ही में कर्नाटक में हुबली से धारवाड़ तक बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम का उद्घाटन किया। इस परियोजना की कुल लागत 970 करोड़ रुपये है, इस परियोजना के लिए राज्य सरकार, केंद्र सरकार तथा विश्व बैंक ने फंडिंग उपलब्ध करवाई है। इन दो शहरों के बीच ट्रायल बेसिस पर बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम शुरू किया गया था, जिसका उपयोग प्रतिदिन एक लाख लोग करते हैं।

5. बैंकर मैगज़ीन द्वारा किस भारतीय बैंकर को ‘सेंट्रल बैंकर ऑफ़ द ईयर (एशिया-पैसिफिक 2020)’ चुना गया?
उत्तर – शक्तिकांत दास
बैंकर मैगज़ीन ने भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास को ‘सेंट्रल बैंकर ऑफ़ द ईयर (एशिया-पैसिफिक 2020)’ चुना। जबकि ‘ग्लोबल सेंट्रल बैंकर ऑफ़ द ईयर’ अवार्ड नेशनल बैंक ऑफ़ सर्बिया के जोर्गोवंका ताबाकोवी को प्रदान किया गया। यह पुरस्कार उन बैंकर्स को प्रदान किया जाता है जो आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शक्तिकांत दास ने गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी संकट तथा भारतीय बैंकों के NPA जैसे कई पहलुओं पर सराहनीय कार्य किया है।

Tuesday, February 4, 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 4 फरवरी 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 4 फरवरी 2020

1. हाल ही में संपन्न ऑस्ट्रेलियन ओपन टूर्नामेंट 2020 में पुरुष एकल वर्ग का खिताब किस खिलाड़ी ने जीता?
उत्तर – नोवाक जोकोविच
सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियन ओपन का 8वां खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल में उन्होंने ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम को 6-4, 4-6, 2-6, 6-3, 6-4 से हराया। यह जोकोविच का 17वां ग्रैंड स्लैम है। वे रॉजर फेडरेर (20) तथा राफेल नडाल (19) से थोड़ा पीछे चल रहे हैं। 32 वर्षीय जोकोविच ने अब तक 5 विंबलडन, 3 यू.एस. ओपन तथा एक फ्रेंच ओपन खिताब जीता है।

2. प्रमोद अग्रवाल को हाल ही में किस सार्वजनिक उद्यम का चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया?
उत्तर – कोल इंडिया लिमिटेड
प्रमोद अग्रवाल ने हाल ही में कोल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर का कार्यभार ग्रहण किया। वे मध्य प्रदेश कैडर के 1991 बैच के आईएएस अफसर हैं। इससे पहले वे मध्य प्रदेश के शहरी विकास व आवास विभाग के प्रधान सचिव थे। उन्होंने ए.के. झा का स्थान लिया है, वे 31 जनवरी, 2020 को सेवानिवृत्त हुए थे।

3. श्रीलंका में भारत का उच्चायुक्त किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – गोपाल बागले
भारतीय राजनयिक गोपाल बागले को श्रीलंका में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया । वे वर्तमान में प्रधानमंत्री कार्यालय में कार्यरत्त हैं, वे शीघ्र ही अपना कार्यभार संभालेंगे। वे तरनजीत संधू का स्थान लेंगे, तरनजीत संधू को अमेरिका में भारतीय एम्बेसडर नियुक्त किया गया है। बागले 1992 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी हैं। गोपाल बागले पाकिस्तान में डिप्टी उच्चायुक्त तथा विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के रूप में कार्य कर चुके हैं।

4. विश्व आर्द्र्भूमि दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 2 फरवरी
2 फरवरी को विश्व आर्द्रभूमि दिवस (World Wetland Day) मनाया जाता है। इसका उद्देश्य ग्लोबल वार्मिंग का सामना करने में आर्द्रभूमि जैसे दलदल तथा मंग्रोव के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना है। इस वर्ष विश्व आर्द्र्भूमि दिवस की थीम ‘आर्द्र्भूमि व जैव विविधता’ है।

5. स्कूली छात्रों के लिए ‘युविका’ नामक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किस संगठन द्वारा किया जाता है?
उत्तर – इसरो
भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन ‘युवा विज्ञानी कार्यक्रम – युविका’ के दूसरे सत्र का आयोजन करने जा रहा है। इस कार्यक्रम को 2019 में इसरो द्वारा लांच किया गया था। इस कार्यक्रम के तहत स्कूली छात्रों को अन्तरिक्ष विज्ञान व इससे सम्बंधित प्रौद्योगिकी के बारे में अवगत करवाया जाता है। इस वर्ष के ‘युविका’ कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो चुका है।
हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 2-3 फरवरी 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 2-3 फरवरी 2020

1. किसी भारतीय-अमेरिकी को IBM का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है?
उत्तर – अरविन्द कृष्णा
भारतीय मूल के अरविन्द कृष्णा बहु-राष्ट्रीय आईटी कंपनी IBM (इंटरनेशनल बिज़नेस मशीन्स) के नए सीईओ होंगे, वे गिनी रोमेती का स्थान लेंगे। वर्तमान में अरविन्द कृष्णा IBM के क्लाउड कारोबार के प्रमुख हैं। अरविन्द कृष्णा ने IIT कानपूर से डिग्री प्राप्त की है। बाद में उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ़ इलेनॉइस से पीएचडी प्राप्त की।
हाल ही में इंटरनेशनल बिज़नेस मशीन (IBM) ने 34 अरब डॉलर में अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी रेड हैट का अधिग्रहण किया था। इस अधिग्रहण से IBM के क्लाउड बिज़नेस को मजबूती मिलेगी। इस अधिग्रहण में अरविन्द कृष्णा ने अति महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

2. यूनाइटेड किंगडम के अलग होने के बाद अब यूरोपीय संघ में कितने देश हैं?
उत्तर – 27
31 जनवरी को यूनाइटेड किंगडम यूरोपीय संघ से अलग हो गया, इसके बाद अब यूरोपीय संघ के देशों की संख्या 27 रह गयी है। 31 दिसम्बर, 2020 तक यूनाइटेड किंगडम परिवर्तन अवधि (transition period) में रहेगा, इस दौरान यूनाइटेड किंगडम यूरोपीय संघ के नियमों का पालन करेगा। यूनाइटेड किंगडम के यूरोपीय संघ से अलग होने के अवसर पर यूनाइटेड किंगडम ने 50 पेंस का सिक्का जारी किया है।

3. अबिदाली नीमचवाला किस भारतीय आईटी कम्पनी के सीईओ थे?
उत्तर – विप्रो
अबिदाली नीमचवाला विप्रो के सीईओ थे, हाल ही में उन्होंने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया। वे पिछले चार वर्षों से कंपनी के ग्रुप प्रेजिडेंट और सीईओ के रूप में कार्यरत्त हैं। जुलाई, 2019 से वे कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में कार्य कर रहे थे। हाल ही में रिषद प्रेमजी अपने पिता अज़ीम प्रेमजी के स्थान पर विप्रो के कार्यकारी चेयरमैन बने थे।

4. RCS-UDAN  योजना के तहत 250वीं उड़ान भुबनेश्वर और किस भारतीय शहर के बीच शुरू की गयी है?
उत्तर – वाराणसी
एयर इंडिया की सब्सिडियरी अलायन्स एयर ने भुबनेश्वर और वारणसी के बीच डायरेक्ट फ्लाइट शुरू की है। यह उड़ान दैनिक रूप से संचालित की जायेगी। इस उड़ान को RCS-UDAN (क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना – उड़े देश का आम नागरिक) योजना के तहत शुरू किया गया है। यह RCS-UDAN के तहत शुरू की गयी 250वीं उड़ान है। यह उड़ान भुबनेश्वर से दोपहर 12:15 पर रवाना होगी तथा 2.05 पर वाराणसी पहुँच जायेगी, इसके बाद वाराणसी से यह उड़ान 2:30 पर रवाना होगी और भुबनेश्वर में शाम को 4:20 पर पहुँच जायेगी।

5. अजय बिसारिया को किस देश का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है?
उत्तर – कनाडा
वरिष्ठ राजनयिक अजय बिसारिया को कनाडा का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है, वे शीघ्र ही अपना कार्यभार संभालेंगे। वे 1987 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी हैं। इससे पहले वे पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त के रूप में कार्यरत्त थे। भारत द्वारा जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त किये जाने के बाद वे पाकिस्तान से भारत आ गये थे।

Sunday, January 26, 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 25 जनवरी 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 25 जनवरी 2020

1. अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 24 जनवरी
प्रतिवर्ष 24 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र ने 3 दिसम्बर, 2018 को प्रस्ताव पारित करके 24 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप घोषित करने का निर्णय लिया था। इसका उद्देश्य शान्ति व विकास में शिक्षा की भूमिका को रेखांकित करना है। अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के लिए इस प्रस्ताव को नाइजीरिया समेत 58 देशों ने तैयार किया था। यह अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस का दूसरा संस्करण है।

2. सुभाष चन्द्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार, 2020 किसे प्रदान किया गया है?
उत्तर – कुमार मुन्नन सिंह
उत्तराखंड के आपदा निम्नीकरण व प्रबंधन केंद्र को सुभाष चन्द्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार (संस्थान श्रेणी) के लिए चुना गया है, व्यक्तिगत श्रेणी में आईपीएस अफसर कुमार मुन्नन सिंह को चुना गया है। आपदा निम्नीकरण व प्रबंधन केंद्र को इनामस्वरुप 51 लाख रुपये तथा प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। जबकि कुमार मुन्नन सिंह को 5 लाख रुपये तथा एक प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। इस पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जन्म दिवस के अवसर पर की गयी।

3. राष्ट्रीय डाटा व एनालिटिक्स प्लेटफार्म का विकास किस संगठन द्वारा किया जाएगा?
उत्तर – नीति आयोग
नीति आयोग ने राष्ट्रीय डाटा व एनालिटिक्स प्लेटफार्म (NDAP) को लांच करने की घोषणा की है, इस प्लेटफार्म के द्वारा सरकारी डाटा तक पहुँच को सभी सेक्टर्स के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा।
राष्ट्रीय डाटा व एनालिटिक्स प्लेटफार्म सभी हितधारकों के लिए डाटा एक्सेस करने के लिए एक प्लेटफार्म के रूप में कार्य करेगा। इसमें सभी सरकारी वेबसाइटों के नवीनतम डाटा को होस्ट किया जाएगा। इस प्लेटफार्म की प्रगति की मॉनिटरिंग अंतर-मंत्रीस्तरीय समिति द्वारा की जायेगी। इस प्लेटफार्म को 2021 में लांच किया जाएगा।

4. किस देश ने हाल ही में ‘गजनवी’ मिसाइल का परीक्षण किया?
उत्तर – पाकिस्तान
पाकिस्तान ने हाल ही में ‘गजनवी’ मिसाइल का प्रशिक्षण लांच किया, यह बैलिस्टिक मिसाइल परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। यह मिसाइल सतह से सतह तक मार कर सकती है। इसकी रेंज 290 किलोमीटर है। इससे पहले पाकिस्तान ने अगस्त, 2019 में गजनवी मिसाइल का परीक्षण किया था। गजनवी बैलिस्टिक मिसाइल को हत्फ-3 के नाम से भी जाना जाता है।

5. भष्टाचार अवधारणा सूचकांक (Corruption Perception Index) में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?
उत्तर – 80वां
180 देशों की सूची में भष्टाचार अवधारणा सूचकांक में भारत को 80वां स्थान प्राप्त हुआ है। इस सूचकांक को ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल द्वारा जारी किया गया है, हाल ही में इस सूचकांक को दावोस में विश्व आर्थिक फोरम की वार्षिक बैठक के दौरान जारी किया गया। इस सूचकांक में डेनमार्क और न्यूजीलैंड शीर्ष पर हैं। भारत, चीन, बेनिन, घाना और मोरक्को एक ही रैंक पर हैं।
हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 24 जनवरी 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 24 जनवरी 2020

1. हसन दियाब को हाल ही में किस देश का प्रधानमंत्री चुना गया?
उत्तर – लेबनान
लेबनान में प्रधानमंत्री हसन दियाब के नेतृत्व में एक नई सरकार का गठन किया गया। पिछले वर्ष भ्रष्टाचार व अप्रबंधन के कारण लेबनान में भारी प्रदर्शन हुए थे, जिसके कारण अक्टूबर, 2019 में प्रधानमंत्री साद अल हरीरी को इस्तीफ़ा देना पड़ा था। बाद में लेबनान के राष्ट्रपति मिचेल ओउन ने हसन दियाबी को प्रधानमंत्री मनोनीत किया, दियाब विश्वविद्यालय के प्रोफेसर हैं।

2. विश्व आर्थिक फोरम का क्रिस्टल अवार्ड किस भारतीय को प्रदान किया गया?
उत्तर – दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को विश्व आर्थिक फोरम की 50वीं बैठक में क्रिस्टल अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए दिया गया है। दीपिका पादुकोण ‘लिव लव लाफ’ नामक एक फाउंडेशन चलाती हैं, जिसके द्वारा स्कूलों में जागरूकता सम्बन्धी कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं।

3. किस राज्य सरकार ने हाल ही में ‘मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना’ लांच की?
उत्तर – उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में ‘मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना’ लांच की। इस योजना के तहत दुर्घटना के कारण किसान की मृत्यु हो जाने पर अथवा शारीरिक अक्षमता की स्थिति में किसान को 5 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जायेगी। इस योजना के तहत 18 से 70 आयुवर्ग के किसानों को कवर किया जाएगा।

4. हाल ही में इसरो ने किस ह्यूमनॉइड रोबोट को प्रदर्शित किया?
उत्तर – व्योमित्र
हाल ही में इसरो ने ‘व्योमित्र’ नामक ह्यूमनॉइड रोबोट को प्रदर्शित किया। यह रोबोट इंसानों की तरह बात करती है, इसे गगनयान को लांच करने से पहले अन्तरिक्ष में भेजा जाएगा। यह रोबोट टेस्ट फ्लाइट के दौरान इन्सानी कार्य की नक़ल करेगी। यह क्रू के सभी कार्य जैसे स्विच-पैनल ऑपरेशन, एनवायर्नमेंटल कण्ट्रोल और लाइफ-सपोर्ट सिस्टम इत्यादि कार्य कर सकती है।

5. हाल ही में इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट द्वारा जारी लोकतंत्र सूचकांक में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?
उत्तर – 51वां
22 जनवरी, 2020 को इकनोमिक इंटेलिजेंस यूनिट ने वर्ष 2019 के लिए लोकतंत्र सूचकांक जारी किया। इस सूचकांक में नॉर्वे को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है, उसके बाद आइसलैंड और स्वीडन का स्थान है। इस सूचकांक में भारत 10 स्थान फिसलकर 51वें स्थान पर पहुँच गया है।
इस रिपोर्ट के अनुसार भारत की रैंकिंग में गिरावट का मुख्य कारण नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन है, इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे के समाप्त करने से भी भारत की रैंकिंग में गिरावट आई है।

Thursday, January 23, 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 23 जनवरी 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 23 जनवरी 2020

1. ग्रीनपीस इंडिया की हालिया रिपोर्ट के अनुसार भारत का सबसे प्रदूषित शहर कौन सा है?
उत्तर – झरिया
ग्रीनपीस इंडिया नामक NGO द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार झारखण्ड का झरिया शहर भारत का सबसे प्रदूषित शहर है, इस सूची में दूसरे स्थान पर झारखण्ड का धनबाद शहर है। इस रिपोर्ट के अनुसार देश के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में से 6 शहर उत्तर प्रदेश के हैं। मिजोरम का लुंगलेई शहर देश का सबसे कम प्रदूषित शहर है। इसके लिए ग्रीनपीस इंडिया ने केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का डाटा इस्तेमाल किया है।

2. बच्चों को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार किस मंत्रालय/संगठन द्वारा प्रदान किये जाते हैं?
उत्तर – भारतीय बाल कल्याण परिषद्
वर्ष 2019 के लिए भारतीय बाल कल्याण परिषद् ने राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार प्रदान किये। इस वर्ष 22 बच्चों को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए चुना गया है, इसमें 10 बालिकाएं भी शामिल हैं। इसमें एक पुरस्कार मरणोपरांत प्रदान किया गया। सर्वोच्च पुरस्कार ‘भारत अवार्ड’ केरल के आदित्य को प्रदान किया गया। भारतीय बाल कल्याण परिषद् की स्थापना 1952 में की गयी थी, यह संस्थान बच्चों को उनकी वीरता के कार्यों के लिए उन्हें सम्मानित करती है।

3. सेवा निवृत्त आईएएस अधिकारी युधवीर सिंह मलिक को किस संकटग्रस्त फर्म का चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया है?
उत्तर – यूनीटेक
सेवा निवृत्त आईएएस अधिकारी युधवीर सिंह मलिक को यूनीटेक का चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। उन्होंने 21 जनवरी, 2020 को कार्यभार संभाला। कुछ दिन पहले सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार को यूनीटेक के प्रबंधन का कार्य सँभालने के लिए कहा था। इसके बाद केंद्र सरकार ने यूनिटेक के बोर्ड में नए सदस्यों को नियुक्त किया है।

4. निजी क्षेत्र के किस बैंक ने एटीएम से ‘कार्ड लेस कैश निकासी’ सुविधा शुरू की है?
उत्तर – आईसीआईसीआई बैंक
भारत के निजी क्षेत्र के अग्रणी बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने एटीएम से ‘कार्ड लेस कैश निकासी’ सुविधा शुरू की है। यह सुविधा सभी आईसीआईसीआई एटीएम पर उपलब्ध होगी। इस सुविधा का उपयोग करने के लिए ग्राहक को आईसीआईसीआई मोबाइल एप्प ‘iMobile) पर लॉग इन करके अस्थायी पिन बनाना होगा। इसके बाद ग्राहक OTP और पिन की सहायता से कैश निकाल सकता है, इसके लिए किसी कार्ड की ज़रुरत नहीं पड़ेगी। इस ट्रांजेक्शन की दैनिक सीमा 20,000 रुपये है।

5. हाल ही में गठित ‘राष्ट्रीय स्टार्टअप सलाहकार परिषद्’ के अध्यक्ष कौन होंगे?
उत्तर – वाणिज्य व उद्योग मंत्री
केंद्र सरकार ने हाल ही में राष्ट्रीय स्टार्टअप सलाहकार परिषद् की स्थापना की घोषणा की। यह परिषद केंद्र सरकार को भारत में स्टार्टअप कंपनियों के लिए उचित माहौल बनाने के लिए सलाह देगी। इस परिषद् के अध्यक्ष केन्द्रीय वाणिज्य मंत्री होंगे। इसमें केंद्र द्वारा मनोनीत गैर-आधिकारिक सदस्य भी होंगे जिनका कार्यकाल दो वर्ष का होगा। अन्य सदस्यों में सफल स्टार्टअप्स के संस्थापक शामिल किये जायेंगे।