Monday, January 6, 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 5-6 जनवरी 2020

1. विश्व ब्रेल दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर –  4 जनवरी
2. जनवरी को विश्व ब्रेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसके लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 6 नवम्बर, 2018 को प्रस्ताव पारित किया था। 4 जनवरी को ब्रेल दिवस मनाने का कारण यह है कि इस दिन ब्रेल लिपि के आविष्कारक लुइस ब्रेल का जन्म दिवस है।

2. किस राज्य के परिवहन विभाग ने महिलाओं के लिए “दामिनी” नामक हेल्पलाइन लांच की है?
उत्तर – उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने सार्वजनिक सड़क परिवहन में महिलाओं की सुरक्षा के लिए “दामिनी” नामक हेल्पलाइन लांच की है। इस हेल्पलाइन नंबर “81142-77777” पर व्हाट्सएप्प तथा कॉल के द्वारा सहायता प्राप्त की जा सकती है। इस नंबर पर सुबह 9 बजे से शाम के 6 बजे तक सहायता प्राप्त की जा सकती है। यह योजना केंद्र सरकार की “निर्भया स्कीम” का हिस्सा है।

3. राष्ट्रीय मेडिकल आयोग का प्रथम चेयरमैन किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर –  सुरेश चन्द्र शर्मा
एम्स के डॉ. सुरेश चन्द्र शर्मा का राष्ट्रीय मेडिकल आयोग का प्रथम चेयरमैन नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति तीन वर्ष अथवा उनके 70 वर्ष पूरे होने तक की गयी है। राकेश कुमार वत्स को राष्ट्रीय मेडिकल आयोग का सचिव नियुक्त किया गया है। पिछले वर्ष भारतीय मेडिकल परिषद् का विघटन करके राष्ट्रीय मेडिकल आयोग की स्थापना की गयी थी।

4.  किस देश ने हाल ही में प्रवाल भित्ति के लिए हानिकारक सनस्क्रीन पर प्रतिबन्ध लगाया है?
उत्तर – पलाऊ
पलाऊ (प्रशांत महासागर में स्थित एक द्वीपीय देश) ने प्रवाल भित्ति (coral reef) के लिए हानिकारक सनस्क्रीन पर प्रतिबन्ध लगा दिया है। वैज्ञानिक साक्ष्यों से यह स्पष्ट हो चुका है कि अधिकतर सनस्क्रीन में पाए जाने वाले रसायनों से प्रवाल भित्तियों को नुकसान पहुँचता है।

5. राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल (NDRF) अकैडमी की स्थापना किस शहर में की जायेगी?
उत्तर – नागपुर
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल (NDRF) अकैडमी की आधारशिला महाराष्ट्र के नागपुर में रखी। इस अकैडमी में सभी प्रकार की आपदाओं से निपटने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल (NDRF)  की स्थापना 2006 में की गयी थी, यह आपदाओं से निपटने का कार्य करता है।
Previous Post
Next Post
Related Posts

0 comments: