Thursday, January 23, 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 22 जनवरी 2020

1. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने मौजूदा वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर कितना रहने का अनुमान लगाया है?
उत्तर – 4.8%
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने मौजूदा वित्त वर्ष के लिए भारत की विकास दर के अनुमान को घटाकर 4.8% किया, इससे पहले अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने 2019-20 में भारत की विकास दर 6.1% रहने का अनुमान लगाया था। 2020-21 में भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर 5.8% रहेगी। 2021-22 में भारत की विकास दर 6.5% रहने के आसार हैं।

2. कृषि मंत्रालय द्वारा जारी डाटा के अनुसार 2018-19 में किस राज्य ने सर्वाधिक सब्जियों का उत्पादन किया?
उत्तर – पश्चिम बंगाल
कृषि मंत्रालय के द्वारा जारी डाटा के अनुसार पिछल वर्ष पश्चिम बंगाल में सर्वाधिक 29.55 मिलियन टन सब्जियों का उत्पादन किया गया। यह देश के कुल सब्जी उत्पादन का 15.9% था। 2017-18 में सब्जियों के उत्पादन में उत्तर प्रदेश सबसे आगे था, इस वर्ष उत्तर प्रदेश 27.71 मिलियन टन के साथ दूसरे स्थान पर है। फलों के उत्पादन में आंध्र प्रदेश 17.61 मिलियन टन उत्पादन के साथ पहले स्थान पर है, जबकि महाराष्ट्र 10.82 मिलियन टन उत्पादन के साथ दूसरे स्थान पर है।

3. भारतीय स्टेट बैंक का नया मैनेजिंग डायरेक्टर किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – चल्ला श्रीनिवासुलू शेट्टी
कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने चल्ला श्रीनिवासुलू शेट्टी को भारतीय स्टेट बैंक का नया मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। पिछले वर्ष भारतीय स्टेट बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर अन्शुला कान्त को विश्व का प्रमुख वित्तीय अधिकारी नियुक्त किया गया था।

4. विश्व आर्थिक फोरम द्वारा जारी सोशल मोबिलिटी इंडेक्स में भारत का स्थान कौन सा है?
उत्तर – 76वां
विश्व आर्थिक फोरम ने हाल ही में सोशल मोबिलिटी सूचकांक जारी किया, इस सूचकांक में 82 देशों की सूची में भारत को 76वां स्थान मिला है। इस सूचकांक में देशों का मूल्यांकन स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रौद्योगिकी, कार्य व सुरक्षा इत्यादि पर किया गया है। इस सूचकांक में डेनमार्क को पहला स्थान प्राप्त हुआ है, उसके बाद नॉर्वे, फ़िनलैंड, स्वीडन और आइसलैंड का स्थान है।

5. भारतीय कंपनी सेक्रेटरी संस्थान का अध्यक्ष किसे चुना गया है?
उत्तर – आशीष गर्ग
हाल ही में आशीष गर्ग को भारतीय कंपनी सेक्रेटरी संस्थान का अध्यक्ष चुना गया है। जबकि नागेन्द्र डी. राव को भारतीय कंपनी सेक्रेटरी संस्थान का उपाध्यक्ष चुना गया है। भारतीय कंपनी सेक्रेटरी संस्थान नई दिल्ली में स्थित एक वैधानिक संस्था है जो भारत में कंपनी सेक्रेटरी के व्यवसाय को रेगुलेट करती है।
Previous Post
Next Post
Related Posts

0 comments: